
राम रहीम को 20 दिन की पेरोल मिली, सीएम सैनी ने डिविजनल कमिश्नर को बढ़ाई फाइल
AajTak
हरियाणा में विधानसभा चुनाव है और वोटिंग से ठीक पहले, रेप और हत्या जैसे केस में सजायाफ्ता गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आने वाला है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को गुरमीत राम रहीम की 20 दिन की पैरोल अर्जी को मंजूरी दे दी है. इसे आगे की कार्रवाई के लिए मंडलायुक्त, रोहतक को भेज दिया गया है.
हरियाणा में विधानसभा चुनाव है और वोटिंग से ठीक पहले, रेप और हत्या जैसे केस में सजायाफ्ता गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आने वाला है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को गुरमीत राम रहीम की 20 दिन की पैरोल अर्जी को मंजूरी दे दी है. इसे आगे की कार्रवाई के लिए मंडलायुक्त, रोहतक को भेज दिया गया है.
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह फिलहाल में दो शिष्यों से बलात्कार के लिए 20 साल की सजा काट रहा है. डेरा प्रमुख इस समय रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है. 13 अगस्त को बागपत स्थित डेरा में रहने के लिए राम रहीम को 21 दिन की छुट्टी दी गई थी.
हाल ही में- डेरा प्रमुख को बार-बार पैरोल और छुट्टी दिए जाने के मामले को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई थी. एसजीपीसी की याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया गया था कि सक्षम प्राधिकारी इस मामले में हरियाणा जेल विभाग को निर्णय लेने का अधिकार देता है.
गुरमीत को कब-कब मिली पैरोल या फरलो?
24 अक्टूबर 2020: राम रहीम को पहली बार अस्पताल में भर्ती मां से मिलने के लिए 1 दिन की पैरोल मिली. 21 मई 2021: मां से मिलने के लिए दूसरी बार 12 घंटे की पैरोल दी गई. 7 फरवरी 2022: परिवार से मिलने के लिए डेरा प्रमुख को 21 दिन की फरलो मिली. जून 2022: 30 दिन की पैरोल मिली. यूपी के बागपत आश्रम भेजा गया. 14 अक्टूबर 2022: राम रहीम को 40 दिन की लिए पैरोल दी गई. वो बागपत आश्रम में रहा और इस दौरान म्यूजिक वीडियो भी जारी किए. 21 जनवरी 2023: छठीं बार 40 दिन की पैरोल मिली. वो शाह सतनाम सिंह की जयंती में शामिल होने के जेल से बाहर आया. 20 जुलाई 2023: सातवीं बार 30 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया. 21 नवंबर 2023: राम रहीम को 21 दिन की फरलो लेकर बागपत आश्रम गया. 19 जनवरी 2024: 50 दिनों के लिए पैरोल पर जेल से बाहर आया. ये वो समय था, जब लोकसभा चुनाव करीब आ गए थे. 13 अगस्त 2024: 21 दिन की फरलो को हाईकोर्ट ने मंजूरी दी. अब कहा जा रहा है कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव और यूपी में उपचुनाव नजदीक हैं.
क्या होती है पैरोल? अब बात करते हैं पैरोल की. दरअसल, पैरोल भी फरलो की तरह ही एक छुट्टी है, जिसमें किसी विशेष कारण से कैदी को जेल से बाहर आने की इजाजत दी जाती है. ये अंडरट्रायल कैदियों की स्थिति में भी मिल जाती है. इसमें कैदी को एक खास कारण बताना होता है कि आपको बाहर क्यों जाना है. जैसे कैदियों को परिवार में किसी की मृत्यु हो जाने या मेडिकल कारणों को लेकर ये छूट दी जाती है, जिसे पैरोल कहते हैं. पैरोल भी दो तरह की होती है, जिसमें एक कस्टडी पैरोल है और रेगुलर पैरोल.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










