
राम रहीम की पैरोल को खारिज करने की मांग, पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका
AajTak
राम रहीम यौन शोषण, पूर्व पत्रकार रामचंद्र छत्रपति और डेरा सच्चा सौदा के पूर्व प्रबंधक रणजीत सिंह हत्या मामले में पिछले 5 सालों से जेल में है. अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई है. दिवाली से पहले 15 अक्टूबर को राम रहीम को 40 दिनों की पैरोल दी गई थी.
डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख और रेप का दोषी गुरमीत राम रहीम इन दिनों पैरोल पर जेल से बाहर है. विपक्षी पार्टियां इसका विरोध भी कर रही हैं. इसी बीच राम रहीम की पैरोल को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है. वकील HC अरोड़ा ने हाईकोर्ट से राम रहीम की पैरोल को खारिज करने की मांग की है. कुछ दिन में इस पर सुनवाई होगी. इससे पहले राम रहीम के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले पत्रकार अंशुल छत्रपति ने भी डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख की पैरोल पर आपत्ति जताई थी.
राम रहीम यौन शोषण, पूर्व पत्रकार रामचंद्र छत्रपति और डेरा सच्चा सौदा के पूर्व प्रबंधक रणजीत सिंह हत्या मामले में पिछले 5 सालों से जेल में है. अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई है. दिवाली से पहले 15 अक्टूबर को राम रहीम को 40 दिनों की पैरोल दी गई थी.
हरियाणा सरकार पर उठे सवाल
डेरा सच्चा सौदा का चीफ गुरमीत राम रहीम इस वक्त बरनावा के आश्रम में मौजूद है, जहां उसके साथ उसकी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत और परिवार के अन्य सदस्य भी हैं. उसके भक्त भारी संख्या में आश्रम पहुंच रहे हैं. जहां उनकी सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं. आश्रम में अनजान लोगों के प्रवेश पर रोक है. केवल डेरा के सदस्य और अनुयायी ही अंदर जा सकते हैं. ऐसे में रेपिस्ट बाबा की पैरोल पर सवाल उठ रहे हैं. हरियाणा की खट्टर सरकार भी सवालों के घेरे में आ गई है. आरोप लग रहा है कि हरियाणा सरकार राम रहीम को अपने चुनावी फायदे के लिए इस्तेमाल कर रही है. बार-बार उसे पैरोल दिया जा रहा है.
नेता भी ले रहे हैं आर्शीवाद
हरियाणा की आदमपुर सीट पर उपचुनाव और पंचायती चुनाव होने जा रहा है. यही वजह है कि विपक्षी पार्टियों ने सत्ता में काबिज भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. उसकी पैरोल भी विपक्ष के निशाने पर है. हालांकि कई राज नेता राम रहीम का आशीर्वाद लेने के लिए उसके सत्संग में जा रहे हैं. पंचायत चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार भी दोषी बाबा का आशीर्वाद लेने जा रहे हैं. भाजपा नेताओं का राम रहीम के सामने नतमस्तक होना भी चर्चा का विषय बना हुआ है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










