
राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का निधन, लखनऊ PGI में 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
AajTak
राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का निधन हो गया. उनके निधन से अयोध्या के मठ-मंदिरों में शोक की लहर है. बताया जा रहा है कि उन्हें ब्रेन हेमरेज के बाद लखनऊ पीजीआई में भर्ती कराया गया था. 3 फरवरी से वह अस्पताल में भर्ती है. उनका अंतिम संस्कार अयोध्या में किया जाएगा.
राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का निधन हो गया है. उन्होंने 85 साल की उम्र में लखनऊ PGI में अंतिम सांस ली. आचार्य सत्येंद्र दास को 3 फरवरी के दिन ब्रेन हेमरेज के बाद गंभीर हालत में लखनऊ PGI के न्यूरोलॉजी वार्ड के HDU में भर्ती कराया गया था. आचार्य सत्येंद्र दास के निधन पर अयोध्या के मठ मंदिरों में शोक की लहर है.
आचार्य सत्येंद्र दास के शिष्य प्रदीप दास ने बताया कि लंबी बीमारी के बाद लखनऊ के पीजीआई में सुबह करीब 8 बजे उनका निधन हुआ है. उनका पार्थिव शरीर PGI से अयोध्या लाया जा रहा है. उनके पार्थिव शरीर को अयोध्या लेकर शिष्य निकल चुके हैं. अंतिम संस्कार कल (13 फरवरी) अयोध्या में सरयू नदी के किनारे होगा. हाल ही में PGI ने हेल्थ बुलेटिन जारी कर बताया था कि सत्येंद्र दास को मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी गंभीर बीमारियों हैं.
CM योगी ने दी श्रद्धांजलि
सत्येंद्र दास ने राम मंदिर की सेवा में करीब 33 साल बिताए. फरवरी 1992 में जब 'विवादित जमीन' की वजह से राम जन्मभूमि की जिम्मेदारी जिला प्रशासन के पास चली गई थी तो वहां पुराने पुजारी महंत लालदास को हटाए जाने की चर्चाएं होने लगीं. इस बीच 1 मार्च 1992 को बीजेपी सांसद विनय कटियार, विश्व हिंदू परिषद के नेता और VHP के तब के चीफ अशोक सिंघल की सहमति से सत्येंद्र दास की नियुक्ति हुई थी.
ली थी आचार्य की डिग्री
1992 में जब उनकी राम मंदिर में नियुक्ति हुई थी, तब उन्हें वेतन के रुपए में हर महीने 100 रुपए मिलते थे. साल 1018 तक सत्येंद्र दास का वेतन सिर्फ 12 हजार रुपए महीना था. 2019 में अयोध्या के कमिश्नर के निर्देश के बाद उनका वेतन 13 हजार कर दिया गया था. सत्येंद्र दास ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्होंने 1975 में संस्कृत विद्यालय से आचार्य की डिग्री हासिल की थी. इसके बाद 1976 में उन्हें अयोध्या के संस्कृत महाविद्यालय में व्याकरण विभाग में सहायक अध्यापक की नौकरी मिली थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










