
'रामायण' में 'लक्ष्मण' के किरदार के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं रवि दुबे, सोशल मीडिया पर दिखाई वर्कआउट की झलक
ABP News
Ravi Dubey Video: एक्टर रवि दुबे 'रामायण' फिल्म में 'लक्ष्मण' के किरदार में नजर आने वाले हैं. जिसके लिए एक्टर खूब जमकर तैयारी भी कर रहे हैं, जिसका वीडियो भी वारल हो रहा है.
एक्टर रवि दुबे जल्दी ही नितेश तिवारी की 'रामायण' में नजर आने वाले हैं. रवि दुबे इस फिल्म में 'लक्ष्मण' का किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं. एक्टर इस किरदार के लिए खूब सारी तैयारियों में जुटे हुए हैं. इन तैयारियों में इंटेंस वर्कआउट भी शामिल है. जिसकी झलक हाल ही में एक्टर ने सोशल मीडिया पर भी दिखाई है.
सोशल मीडिया पर दिखाई झलकरवि दुबे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वो अपने फैंस के साथ अक्सर कई फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं. अब हाल ही में उन्होंने अपने फिटनेस रुटीन की भी एक फोटो शेयर की है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इंटेंस फिटनेस रूटीन की झलक शेयर करते हुए एक दमदार शर्टलेस फोटो पोस्ट की है. जिसमें वो फोकस्ड बॉक्सिंग स्टांस में नजर आ रहे हैं और उनकी चिसल्ड फिजीक और मस्कुलर आर्म्स साफ दिखाई दे रहे हैं.
A post shared by Ravie Dubey (@ravidubey2312)

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












