
रामसेतु धरोहर मामले पर सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, केंद्र से 4 हफ्ते में मांगा जवाब
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने रामसेतु को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका पर केंद्र सरकार को चार हफ्ते में जवाब देने को कहा है. न्यायाधीश विक्रम नाथ और संदीप मेहता की पीठ ने यह नोटिस जारी किया. ख़ुद स्वामी ने रामसेतु को पौराणिक और मानव निर्मित संरचना बताते हुए इसे संरक्षित करने की वकालत की है.
रामसेतु को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग का मामले में सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टर सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका पर नोटिस जारी किया. जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका पर नोटिस जारी कर केंद्र सरकार से चार हफ्ते मे जवाब दाखिल करने को कहा है.
दरअसल सुब्रमण्यम स्वामी ने पौराणिक मानव निर्मित संरचना राम सेतु को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किए जाने के लिए दाखिल की गई इस नई याचिका मे कहा है कि अदालत के कई साल पहले दिए गए आदेश के बावजूद सरकार ने अभी तक उनकी मांग पर कोई फैसला नहीं लिया है.
स्वामी ने इस याचिका में अदालत से गुहार लगाई है कि सुप्रीम कोर्ट केंद्र सरकार को आदेश दे कि रामसेतु को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने पर जल्द फैसला ले.
यह भी पढ़ें: 'रामसेतु' रखा गया गाजियाबाद के एलिवेटेड रोड का नाम, नगर निगम में प्रस्ताव पास
वहीं पहले इस मामले पर दाखिल की गई सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका पर सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में केंद्र सरकार से स्वामी की इस मांग पर विचार करने को कहा था. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद केंद्र सरकार की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के बाद उन्होंने दोबारा सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








