
रामपुर: जिला पंचायत ऑफिस बना खून का मैदान, अधिवक्ता फारूक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
ABP News
Uttar Pradesh: रामपुर जिला पंचायत कार्यालय में क्लर्क असगर अली ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से अधिवक्ता फारूक को गोली मार दी. इस हादसे में अधिवक्ता की पत्नी भी घायल है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
उत्तर प्रदेश के रामपुर में जिला पंचायत कार्यालय में दिनदहाड़े एक वकील की गोली मार कर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि मृतक वकील फारूक की पत्नी गौसिया जिला पंचायत कार्यालय में क्लर्क हैं. यहीं पर थाना पटवई क्षेत्र के मिलक तहव्वर गांव का रहने वाला असगर अली भी बाबू है.
कल ( 11 फरवरी) दिन में गौसिया और बाबू असगर अली के बीच कुछ हॉट-टॉक हुई थी. इसी बात को लेकर गौसिया ने अपने पति फारुख को कॉल करके बुला लिया, फारुख सीधे असगर अली के पास उसके केबिन में गए. वहां दोनों में कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते दोनों के बीच हाथापाई होने लगी.
जानकारी के अनुसार, इसी दौरान आरोपी असगर अली ने अपने लाइसेंस रिवाल्वर से अधिवक्ता फारूक पर गोलियां चला दीं और गौसिया पर भी बट से हमला कर दिया. घायल अवस्था में अधिवक्ता को जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना में अधिवक्ता की पत्नी गौसिया भी घायल हुई है. अधिवक्ता की हत्या के बाद उनके परिजनों ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी में जमकर हंगामा किया.
रामपुर के एसपी विद्या सागर मिश्र और अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह के साथ डीएम अजय कुमार द्विवेदी भी जिला अस्पताल पहुंचे और आक्रोशित परिजनों को समझाने का प्रयास किया. वकीलों का कहना है कि हमारे वकील इस प्रशासन में सुरक्षित नहीं हैं. हमारे साथी वकील की गोली मार कर हत्या कर दी गई है इस मौजूदा सरकार में जनता और वकील सुरक्षित नहीं हैं. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लिपिक असगर अली को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने अधिवक्ता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है.

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












