
रामनवमी से शुरू बवाल, हिंसा, आगजनी... बंगाल-बिहार के 100 घंटे तक सुलगने की पूरी कहानी
AajTak
रामनवमी के दिन से पश्चिम बंगाल और बिहार में शुरू हुई हिंसा थम नहीं रही है. बीते 100 घंटे में बिहार के बिहारशरीफ और सासाराम के साथ ही पश्चिम बंगाल के हावड़ा और हुगली में हिंसा की बड़ी घटनाएं हुई हैं. आगजनी और हिंसा में जहां एक की मौत हो चुकी है, तो कई लोग घायल हुए हैं. वहीं पुलिस ने दोनों राज्यों में 187 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों ही राज्यों के कई शहरों में इंटरनेट सेवा और स्कूल बंद हैं.
तारीख 30 मार्च... दिन गुरुवार... मौका रामनवमी का. देश के दो बड़े राज्य बिहार और पश्चिम बंगाल रामनवमी से हिंसा की आग में सुलग रहे हैं. दोनों राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में बम फेंके गए. कई राउंड फायर हुए. हिंसा और आगजनी में कई लोग घायल हुए. कई शहरों में स्कूल-इंटरनेट बंद है, धारा-144 लागू है. दोनों सूबों में 187 से ज्यादा गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. पिछले 100 घंटे से जारी हिंसा की आग अभी भी ठंडी नहीं हुई है. बिहार के सासाराम में सोमवार को (आज) फिर से बम धमाके की खबर है. जानिए हिंसा की शुरुआत कहां से हुई और ये कैसे दो बड़े राज्यों में फैल गई.
पश्चिम बंगाल में कहां से शुरू हुई हिंसा?
पश्चिम बंगाल में रामनवमी पर शाम के समय जुलूस निकाला जा रहा था. तभी हावड़ा और फिर इस्लामपुर में आगजनी हो गई. हावड़ा के शिबपुर में दो समुदायों में झड़प के बाद हिंसा हुई. पत्थरबाजी भी हुई. इसके बाद वहां कई वाहनों और दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया. बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और आंसू गैस का इस्तेमाल किया.
हिंसा का दूसरा मामला डालखोला (उत्तर दिनाजपुर जिले) में सामने आया. यह इलाका इस्लामपुर शहर में आता है, जो कि मुस्लिम बहुल है. यहां एक शख्स की मौत हो गई है, वहीं पुलिस अधीक्षक समेत कई जख्मी हो गए हैं. बताया गया कि यहां रामनवमी जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई. बाद में पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल कर लिया लेकिन तबतक एक युवक की मौत हो चुकी थी. वहीं 5 से 6 पुलिसवाले जख्मी हो गए थे. बाद में पुलिस ने बताया कि युवक की मौत हिंसा के दौरान हार्ट अटैक से हुई.
बंगाल में रामनवमी पर सुलगी आग अभी थमी भी नहीं थी कि रविवार (2 अप्रैल) को हुगली में निकाली जा रही शोभायात्रा पर पत्थरबाजी और आगजनी हो गई. घटना उस वक्त की है जब हिंदू संगठन हुगली के रिशरा में शोभायात्रा निकाल रहे थे. इसमें बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष भी शामिल हुए थे. उनके जाने के बाद अचानक दो गुट आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते पत्थरबाजी शुरू हो गई और आगजनी भी हुई. हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाला. हिंसक झड़प के चलते रिशरा के कुछ हिस्सों में धारा 144 लागू कर दी गई है और 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. बंगाल में पुलिस ने 57 से ज्यादा आऱोपी अरेस्ट किए हैं. इसमें 12 आरोपी हुगली की हिंसा के मामले में गिरफ्तार किए गए हैं.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










