
रामनवमी से पहले बंगाल में सुरक्षा कड़ी, कोलकाता में 60 से अधिक रैलियां, ड्रोन कैमरे से निगरानी
AajTak
रामनवमी पर पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. कोलकाता पुलिस ने रामनवमी के मौके पर 3,500 से अधिक जवानों को तैनात किया है. इन पर डिप्टी कमिश्नर और जॉइंट कमिश्नर रैंक के अधिकारियों की निगरानी रहेगी. जुलूस की निगरानी ड्रोन कैमरे और सीसीटीवी के माध्यम से की जाएगी. कसिपोर, खिदिरपुर और चितपुर जैसे संवेदनशील इलाकों में QRT की तैनाती की गई है.
रामनवमी को लेकर पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह से ही राज्यभर में धार्मिक कार्यक्रम का सिलसिला शुरू हो जाएगा और केवल कोलकाता में ही 60 से अधिक जुलूस निकलने की संभावना है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक कोलकाता पुलिस ने रामनवमी के मौके पर 3,500 से अधिक जवानों को तैनात किया है. इन पर डिप्टी कमिश्नर और जॉइंट कमिश्नर रैंक के अधिकारियों की निगरानी रहेगी. जुलूस की निगरानी ड्रोन कैमरे और सीसीटीवी के माध्यम से की जाएगी, जबकि एंटली, कसिपोर, खिदिरपुर और चितपुर जैसे संवेदनशील इलाकों में क्विक रिस्पांस टीम (QRT) की तैनाती की गई है.
कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार से रैलियों की लाइव स्ट्रीमिंग पर नजर रखी जाएगी. 20 से अधिक आईपीएस अधिकारियों को अलग-अलग डिवीजनों की जिम्मेदारी सौंपी गई है. पुलिस की यह मुस्तैदी 7 अप्रैल तक जारी रहेगी.
राज्य के अन्य जिलों हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, आसनसोल, पूर्व और पश्चिम बर्धमान, मालदा, मुर्शिदाबाद, जलपाईगुड़ी और सिलीगुड़ी में भी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हालात की निगरानी करेंगे.
हावड़ा के सांकराइल इलाके में शनिवार को देवी सिंहवाहिनी की पूजा के अवसर पर लोगों ने तलवार और त्रिशूल की कार्डबोर्ड प्रतिकृतियों के साथ रैली निकाली. यह दिन बंगाल में पारंपरिक रूप से अन्नपूर्णा पूजा के रूप में मनाया जाता है.
2026 विधानसभा चुनावों को लेकर रामनवमी पर बंगाल में राजनीतिक तेज हो गई है. इस बार बीजेपी और अन्य हिंदूवादी संगठनों के साथ-साथ सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने भी राम नवमी रैलियों की घोषणा की है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










