
रामनगर नहर में बहता दिखा गुलदार... वीडियो हो रहा वायरल, आसपास के लोगों में दहशत
AajTak
उत्तराखंड के रामनगर (Ramnagar) में कोसी नदी की नहर में बहते हुए गुलदार का वीडियो सामने आया है. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होते ही इलाके में सनसनी फैल गई. इस पूरे मामले को लेकर वन विभाग अलर्ट पर आ गया.
उत्तराखंड के रामनगर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां कोसी नदी की नहर में गुलदार के बहने का एक वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में अक्सर गुलदार और बाघ की आवाजाही रहती है. ऐसे में नहर में बहते गुलदार का वीडियो सामने आते ही लोगों में डर और बढ़ गया. वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग भी तुरंत अलर्ट हो गया.
यहां देखें Video
वन विभाग के अधिकारी प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि विभाग की टीम ने नहर में सर्च अभियान चलाया, लेकिन गुलदार कहीं नहीं मिला. उनका कहना है कि गुलदार एक बेहतर तैराक होता है. संभव है कि उसने मौका पाकर सुरक्षित स्थान पर निकलने में सफलता पा ली हो.
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर से राजस्थान तक, अगस्त में बाढ़ का कहर, हजारों लोग बेघर, नदियों का स्तर खतरे के निशान पर
वहीं, अधिकारियों ने आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और नहर या उसके आस-पास अनावश्यक रूप से न जाएं. गौरतलब है कि रामनगर और इसके आसपास के क्षेत्र पहले से ही मानव-वन्यजीव संघर्ष के लिए संवेदनशील माने जाते हैं. यहां अक्सर गुलदार और बाघ के देखे जाने की घटनाएं सामने आती रहती हैं. ऐसे में नहर में बहते गुलदार का यह वीडियो देख आसपास के लोग डर में आ गए.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







