
रामदास अठावले की यूपी के चुनावी दंगल में उतरने की तैयारी, कहा- CM योगी से मिलकर कुछ सीटों की मांग करेंगे
AajTak
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में होने इस कार्यक्रम में हमारी 1,00,000 लोग जमा करने की कैपेसिटी है. उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि मैं यहां लखनऊ में इसलिए आया हूं कि यहां ब्राह्मण महासभा का आयोजन किया जा रहा है.
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले यूपी चुनाव में किस्मत आजमाने के लिए उतर सकते हैं. उन्होंने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (RPI) की बहुजन कल्याण यात्रा का समापन दिसंबर में 18 तारीख को होने वाला है. उन्होंने बताया कि समापन के मौके पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत प्रदेश संगठन मंत्री संदीप बंसल भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. ऐसे में रैली कितनी सफल होती है, यही तय करेगा कि हमारी पार्टी यूपी में सीएम योगी से कितनी सीटों की मांग करती है. उन्होंने कहा कि लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में होने इस कार्यक्रम में हमारी 1,00,000 लोग जमा करने की कैपेसिटी है. उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि मैं यहां लखनऊ में इसलिए आया हूं कि यहां ब्राह्मण महासभा का आयोजन किया जा रहा है. ऐसे में हमारी कोशिश यह भी रहेगी कि ब्राह्मणों को भी हम रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (RPI) में ला सकें. वहीं अठावले ने आगे कहा कि रैली की सफलता ही सीटों की मांग तय करेगी. हालांकि इस दौरान उन्होंने अपनी पार्टी के लिए बीजेपी की तरफ से 8 से 10 सीटों की उम्मीद भी जताई. इस दौरान उन्होंने कहा कि वो शाम को योगी आदित्यनाथ से मुलाक़ात कर उन्हें निमंत्रण सौंपेंगे. हम उन्हें अपनी रैली में मुख्य अतिथि के रूप में बुलाना चाहते हैं. अठावले ने कहा कि बीजेपी यदि आरपीआई की कुछ सीटों पर विचार करती है तो यह बहुजन समाज पार्टी को धक्का देने और उन्हें सबक सिखाने के लिए बहुत अच्छा उपयोग हो सकता है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








