
रामगिरी महाराज के विवादित बयान से भड़का मुस्लिम समुदाय, महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में तनाव
AajTak
कुछ दिन पहले रामगिरी महाराज को नासिक जिले के सिन्नर तहसील में पंचाले गांव में प्रवचन के लिए बुलाया गया था. उस वक्त उन्होंने जो विवादास्पद बयान दिया था, उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस प्रकरण में पुलिस ने रामगिरी महाराज के खिलाफ छत्रपति संभाजीनगर के वैजापूर और नासिक के येवला में मामला दर्ज कर लिया है.
छत्रपति संभाजीनगर में शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग सड़कों पर उतरे. श्रीरामपूर के सरला बेट के मठाधिपती रामगिरी महाराज ने मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरु को लेकर एक विवादास्पद बयान दिया था. उससे आहत मुस्लिम समुदाय रामगिरी महाराज को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए सड़कों पर उतरा.
स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने भी भारी बंदोबस्त लगा दिया था. लोगों को शांत करने के लिए आला अधिकारी भी मौजूद थे. उन्होंने लोगों से बात करके उचित कार्रवाई का भरोसा भी दिलाया जिसके बाद लोग अपने घर लौटे.
वायरल हो गया प्रवचन का वीडियो
कुछ दिन पहले रामगिरी महाराज को नासिक जिले के सिन्नर तहसील में पंचाले गांव में प्रवचन के लिए बुलाया गया था. उस वक्त उन्होंने जो विवादास्पद बयान दिया था, उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस प्रकरण में पुलिस ने रामगिरी महाराज के खिलाफ छत्रपति संभाजीनगर के वैजापूर और नासिक के येवला में मामला दर्ज कर लिया है.
पैगंबर मोहम्मद के बारे में अपशब्द कहने वाले रामगिरी महाराज के खिलाफ छत्रपति संभाजी नगर के विभिन्न इलाकों में विरोध प्रदर्शन और आंदोलन किए गए. इस दौरान कई दुकानें भी बंद करवाई गईं. गनीमत रही कि यहां पुलिस को बल का प्रयोग नहीं करना पड़ा और पुलिस आश्वासन के बाद ही लोग अपने घरों को चले गए.
रामगिरी महाराज के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










