
'राबड़ी की तरह...' सुनीता केजरीवाल को लेकर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने AAP पर साधा निशाना
AajTak
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल एक्टिव हो गई हैं तो वहीं अब बीजेपी ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. मोदी सरकार में मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि मैडम अब राबड़ी देवी की तरह पद संभालने की तैयारी कर रही हैं.
दिल्ली शराब घोटाला केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था. केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सार्वजनिक मंचों से दूरी बनाए रखने वाली उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल एक्टिव होती दिख रही हैं. सुनीता केजरीवाल ने 'केजरीवाल को आशीर्वाद' कैंपेन लॉन्च किया है जिसके बाद अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सुनीता केजरीवाल को लेकर कहा है कि इन्होंने अपने साथियों को अलग कर दिया है और मैडम अब पद संभालने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने लालू यादव की पत्नी का उदाहरण देते हुए सुनीता केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि राबड़ी देवी ने भी बिहार में यही किया था.
हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण के लिए ये पहले पंजाब की सरकार को जिम्मेदार ठहराते थे. अब पंजाब में भी उनकी ही पार्टी की सरकार आ गई है तो किसको जिम्मेदार ठहराते हैं. कभी मोहल्ला क्लिनिक तो कभी एजुकेशन डिपार्टमेंट में प्रॉबलम हो जाती है. उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर तंज करते हुए कहा कि अन्ना हजारे के आंदोलन के समय कहा करते थे कि हम भ्रष्टाचार नहीं करेंगे. ये आज सबसे भ्रष्ट पार्टी के साथ मिल गए हैं.
यह भी पढ़ें: वो 4 आरोपी, जिनके बयान पर हुई केजरीवाल की गिरफ्तारी! खुद दिल्ली CM ने कोर्ट में बताया
केंद्रीय मंत्री पुरी ने ने आगे कहा कि केजरीवाल ने कहा था कि कभी भी शराब के ठेके नही खुलवाएंगे लेकिन आज शराब के घोटाले में ही अंदर हैं. उन्होंने ईडी के सामने पेश होने से बचने की कोशिश को लेकर तंज करते हुए कहा कि जांच एजेंसी के 9-9 समन भेजने पर भी आप उसके समक्ष पेश नहीं हुए, जांच में शामिल नहीं हुए.
यह भी पढ़ें: 'केजरीवाल को आशीर्वाद...', सुनीता केजरीवाल ने लॉन्च किया कैंपेन, कहा- व्हाट्सएप नंबर पर भेजें अपना संदेश

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











