
राफा पर हमला किया तो इजरायल को हथियार नहीं देगा अमेरिका- बाइडेन
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने पहली बार सार्वजनिक रूप से इजरायल को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर इजरायली सेना दक्षिणी गाजा में शरणार्थियों से भरे शहर राफा पर बड़ा हमला करती है, तो अमेरिका हथियारों की आपूर्ति बंद कर देगा.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने बुधवार को पहली बार सार्वजनिक रूप से इजरायल को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर इजरायली सेना दक्षिणी गाजा के राफा शहर पर बड़ा हमला करती है, तो अमेरिका उन्हें हथियारों की आपूर्ति बंद कर देगा. बाइडेन ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, "मैंने यह साफ कर दिया है कि अगर वे राफा में जाते हैं, तो मैं उन हथियारों की आपूर्ति नहीं करूंगा, जिनका उपयोग ऐतिहासिक रूप से किया गया है.
बाइडेन ने माना कि इजरायल द्वारा गाजा में नागरिकों को मारने के लिए अमेरिकी हथियारों का इस्तेमाल किया गया है, जहां इजरायल ने हमास को खत्म करने के उद्देश्य से सात महीने पुराना आक्रामक अभियान चलाया है. गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इजरायल के अभियान में अब तक 34,789 फिलिस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें ज्यादातर नागरिक हैं.
राफा में हैं 10 लाख से ज्यादा शरणार्थी
इजरायल को भेजे गए 2,000 पाउंड के बमों के बारे में जो बाइडेन ने कहा कि उन बमों के अलावा अन्य तरीकों का इस्तेमाल करके भी गाजा में नागरिकों को मारा गया है. इजरायल ने इस सप्ताह राफा पर हमला किया, जहां दस लाख से ज्यादा फिलिस्तीनियों ने शरण ली है, लेकिन बिडेन ने कहा कि वह इजरायल के हमलों को फुल स्केल हमला नहीं मानते क्योंकि उन्होंने "जनसंख्या केंद्रों" पर हमला नहीं किया है.
एजेंसी के मुताबिक एक सीनियर अमेरिकी अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि वॉशिंगटन ने राफा में इस्तेमाल होने वाले हथियारों की डिलीवरी की सावधानीपूर्वक समीक्षा की थी और इसके बाद 1,800 2,000-पाउंड (907-किलो) बम और 1,700 500-पाउंड वाले शिपमेंट को रोक दिया था.
यह भी पढ़ें: जो बाइडेन ने किस देश पर लगाए नरभक्षी होने के आरोप?

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








