
'राधिका के सीने में 4 गोलियां मारी गईं', पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा, झूठा साबित हुआ पिता का कुबूलनामा
AajTak
सरकारी अस्पताल के बोर्ड के सदस्य और सर्जन डॉ. दीपक माथुर ने आजतक से फोन पर बातचीत में पुष्टि की कि राधिका को 4 गोलियां मारी गईं और सभी गोली के निशान उसके सीने पर पाए गए. डॉ. माथुर ने बताया कि सभी गोलियां शरीर से निकाल ली गई हैं और फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दी गई हैं.
टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है. इसके मुताबिक राधिका को सीने पर 4 गोलियां मारी गईं, जबकि पुलिस की FIR में कहा गया था कि आरोपी ने पीछे से तीन गोलियां चलाई थीं.
सरकारी अस्पताल के बोर्ड के सदस्य और सर्जन डॉ. दीपक माथुर ने आजतक से फोन पर बातचीत में पुष्टि की कि राधिका को 4 गोलियां मारी गईं और सभी गोली के निशान उसके सीने पर पाए गए. डॉ. माथुर ने बताया कि सभी गोलियां शरीर से निकाल ली गई हैं और फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दी गई हैं.
ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि आरोपी की स्वीकारोक्ति और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंतर क्यों है? पुलिस द्वारा दर्ज FIR के अनुसार आरोपी दीपक यादव, जो राधिका का पिता है, उसने खुद स्वीकार किया था कि उसने पीछे से राधिका पर गोली चलाई थीं, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सभी गोलियां सामने से मारी गईं, जो पूरे मामले को उलझा रही हैं.गांव वालों के तानों से परेशान था आरोपी दीपक
25 वर्षीय टेनिस स्टार राधिका यादव की गुरुवार सुबह उनके ही पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस जांच के मुताबिक आरोपी दीपक यादव गांव वालों के तानों और टिप्पणियों से परेशान था. उसे राधिका द्वारा चलाए जा रहे टेनिस अकादमी पर आपत्ति थी और उसने कई बार बेटी से अकादमी बंद करने को कहा, लेकिन राधिका ने साफ इनकार कर दिया. यह बात पिता को इतनी नागवार गुज़री कि उसने गुस्से में आकर दीपिका पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं.म्यूजिक वीडियो आया सामने सूत्रों के मुताबिक राधिका का सोशल मीडिया पर सक्रिय होना और इन्फ्लुएंसर बनने की इच्छा भी उसके पिता को नापसंद थी. राधिका के मर्डर के बाद एक म्यूज़िक वीडियो भी सामने आया है, इसका टाइटल 'कारवां' है. इसमें राधिका नजर आ रही हैं. इस वीडियो को लेकर भी कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या इस वीडियो का किसी तरह हत्या से संबंध है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










