
रात 11 बजे धुआं निकलना शुरू हुआ, मरीजों को बेड सहित लेकर भागे तीमारदार, जयपुर अग्निकांड में 6 मौतें
AajTak
जयपुर के एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में रविवार रात को अचानक आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई. दूसरी मंजिल पर बने आईसीयू से उठी आग की लपटों और धुएं के बीच मरीजों को बेड समेत बाहर निकाला गया. परिजन अपने-अपने मरीजों को सड़क पर ले आए. दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
राजस्थान की राजधानी जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल यानी की SMS हॉस्पिटल में रविवार रात उस समय कोहराम मच गया जब आईसीयू में आग की तेज लपटें उठने लगीं. अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर की दूसरी मंजिल पर बने आईसीयू में लगी इस आग के बाद मरीज और उसके तीमारदार जान बचाने के लिए बेड और गद्दा समेत बाहर भागे लेकिन फिर भी आग ने 6 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया और उनकी जान चली गई.
रात 11 बजकर 10 मिनट पर लगी आग
जानकारी के मुताबिक रात 11 बजकर 10 मिनट पर ट्रॉमा बिल्डिंग के सेकेंड फ्लोर पर न्यूरो वार्ड के स्टोर से धुंआ निकलना शुरू हुआ था. मरीजों ने अस्पताल स्टाफ को इसकी जानकारी दी लेकिन तब तक धुंआ तेज़ी से फैलने लगा. आईसीयू से कुछ ही देर बाद आग की लपटें दिखाई देने लगीं.
बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आईसीयू में आग लगी थी. इसके बाद आग का अलार्म बजते ही अस्पताल स्टाफ और तीमारदारों में भगदड़ मच गई और सभी अपने-अपने मरीजों को सुरक्षित निकालने की कोशिश करने लगे.
मरीजों को लेकर सड़क पर भागे लोग
तीमारदार अपने परिजनों को बेड सहित सड़कों पर लेकर दौड़ पड़े जबकि अस्पताल प्रबंधन ने अन्य वार्डों के मरीजों को भी शिफ्ट करना शुरू कर दिया. इस दौरान दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










