
रात में सो रहा था पूरा परिवार, तभी शिकार की तलाश में कमरे में घुस आया 8 फीट का मगरमच्छ
AajTak
उत्तर प्रदेश के इटावा में एक परिवार रात के समय सोने लगा था, उसी दौरान 8 फीट का मगरमच्छ कमरे में घुस आया. जब घर के सदस्यों ने देखा तो हड़कंप मच गया. सभी लोग भागकर पड़ोसी के यहां पहुंच गए. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मगरमच्छ को कमरे में बंद कर दिया. सुबह होने पर उसका रेस्क्यू किया गया.
उत्तर प्रदेश के इटावा में रात के समय एक घर में लोग सो रहे थे, उसी दौरान कमरे में 8 फीट का मगरमच्छ घुस आया. घर के लोगों ने जब मगरमच्छ को देखा तो हड़कंप मच गया. लोग जान बचाकर इधर-उधर भागे. गांव के लोगों को पता चला तो मौके पर भीड़ जुट गई. सूचना पुलिस को दी गई. जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने रात में मगरमच्छ को कमरे में बंद करवा दिया. इसके बाद सुबह होने पर रेस्क्यू किया गया.
जानकारी के अनुसार, इटावा के बैदपुरा क्षेत्र स्थित महिला सेंट्रल जेल के सामने जैतिया गांव के हरनाम सिंह के घर में रात के समय 10 बजे कमरे में 8 फीट लंबा मगरमच्छ घुस आया. परिवार के लोगों ने देखा तो सभी जान बचाकर भागे. सभी लोग पड़ोसी के घर चले गए.
यहां देखें वीडियो
हरनाम सिंह ने सूचना पुलिस को दी. रात्रि में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को कमरे को बंद करवा दिया. इसके बाद वन्यजीव विशेषज्ञ को सूचना दी. सुबह होने पर वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ. आशीष त्रिपाठी ने मगरमच्छ का रेस्क्यू किया. मगरमच्छ को वन विभाग एवं वाइल्डलाइफ की टीम के सुपुर्द कर दिया गया.
रेस्क्यू करने वाले डॉ. आशीष त्रिपाठी ने बताया कि एक घर में मगरमच्छ घुसने की प्राप्त हुई थी. जब यहां आकर देखा तो यह जुवेनाइल मगरमच्छ है. गांव वाले बहुत भयभीत थे. यह मगरमच्छ बहुत ही हमलावर और एग्रेसिव स्वभाव का था. एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










