
रात में किडनैपिंग, सुबह मिली जली लाश... थर्रा देगी नीतीश कटारा हत्याकांड की ख़ूनी साज़िश
AajTak
नीतीश कटारा हत्याकांड के दोषी और 20 साल की सज़ा काट चुके सुखदेव यादव उर्फ़ पहलवान की कुशीनगर में सड़क हादसे में मौत हो गई. हाल ही में जेल से रिहा हुए सुखदेव की बाइक SUV से टकराई. सुखदेव को नीतीश कटारा हत्याकांड में सज़ा हुई थी.
नीतीश कटारा मर्डर केस में दोषी और 20 साल की जेल की सज़ा काटने वाले सुखदेव यादव उर्फ पहलवान (55) की एक हादसे में मौत हो गई. पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर ज़िले में एक सड़क हादसे में नीतीश की मौत हुई. पिछले दिनों वह जेल से रिहा किया गया था.
यह हादसा तुर्क पट्टी इलाके में हुआ. सुखदेव जिस मोटरसाइकिल पर सवार था, वह एक SUV से टकरा गई. उसके साथ यात्रा कर रहे दो अन्य लोग- विजय गुप्ता और भागवत सिंह घायल हो गए. स्थानीय अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है.
हादसे के बाद कार ड्राइवर मौके से भाग गया और सुखदेव के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
कब हुआ था नीतीश कटारा हत्याकांड?
17 फरवरी 2002 की सुबह-सुबह, विकास यादव और उसके चचेरे भाई विशाल ने 25 साल के नीतीश कटारा को किडनैप कर लिया और बेरहमी से मार डाला. नीतीश MBA ग्रेजुएट थे और एक IAS ऑफिसर के बेटे थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










