
'रात को अंधेरा करके अपनी आत्मा को टटोलना…', राज्यसभा में किससे और क्यों बोले अमित शाह
AajTak
अमित शाह ने कहा कि बीजेपी ने अपने 16 वर्षों के शासन में 22 संविधान संशोधन किए, जबकि कांग्रेस ने अपने 55 वर्षों के शासनकाल में 77 संविधान संशोधन किए. यानी दोनों दलों ने अपनी सरकार के दौरान संविधान में बदलाव किए, लेकिन इन बदलावों के पीछे का उद्देश्य क्या था इसे जानना जरूरी है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को राज्यसभा में 'भारत के संविधान की 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा' विषय पर चर्चा में शामिल हुए. उन्होंने अपने भाषण में देश की प्रगति पर भारतीय संविधान के परिवर्तनकारी प्रभाव का उल्लेख किया. केंद्रीय गृह मंत्री ने भाजपा पर संविधान बदलने का प्रयास करने के विपक्ष के आरोप पर प्रहार करते हुए कहा कि 'संविधान में ही संविधान संशोधन का प्रावधान' है.
अमित शाह ने कहा कि बीजेपी ने अपने 16 वर्षों के शासन में 22 संविधान संशोधन किए, जबकि कांग्रेस ने अपने 55 वर्षों के शासनकाल में 77 संविधान संशोधन किए. यानी दोनों दलों ने अपनी सरकार के दौरान संविधान में बदलाव किए, लेकिन इन बदलावों के पीछे का उद्देश्य क्या था इसे जानना जरूरी है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के संविधान संशोधन सत्ता में बने रहने के लिए नहीं बल्कि जनहित के उद्देश्यों, देश की सुरक्षा से संबंधित थे. उन्होंने कांग्रेस पर अपनी सत्ता बरकरार रखने और जनहित के खिलाफ बहुत सारे संविधान संशोधन करने के आरोप लगाए.
अमित शाह ने लेफ्ट सांसदों से कही आत्मा टटोलने की बात
इसी कड़ी में अमित शाह ने 39वें संविधान संशोधन का जिक्र किया और वामपंथी दलों की चुटकी ली. अमित शाह ने कहा, '39वां संविधान संशोधन इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्रित्व काल में हुआ था. यह क्यों किया गया था? इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने इंदिरा गांधी के चुनाव को निरस्त कर दिया था. उन्होंने संविधान में संशोधन करके प्रधानमंत्री पद की न्यायिक जांच पर प्रतिबंध लगा दिया... मतलब आपको जो करना है करो, न्यायिक जांच नहीं हो सकती.'
अमित शाह ने वामपंथी दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा, 'ये जो अधिकारों की गुहार लेकर घूमते हैं, मेरे कम्युनिस्ट भाई, मैं उनको पूछना चाहता हूं- किसके साथ बैठे हो? रात में अंधेरा करके कभी अपने आत्मा को टटोलना भईया, मालूम पड़ेगा. और 39वां संविधान संशोधन रेट्रोस्पेक्टिव इफेक्ट से किया गया, जिसका मतलब है कि कोई पुराना भी मुकदमा है, तो वो खारिज हो जाएगा. ऐसा कहीं होता है? हमारे प्रधानमंत्री तो कहते हैं, मैं पीएम नहीं प्रधानसेवक हूं. और कोई कहता है कि मुझ पर मुकदमा नहीं हो सकता, क्योंकि मैं शासक हूं. शासक के खिलाफ उंगली नहीं उठाई जाती, भले ही संविधान ने अधिकार दिया, वो अधिकार हम समाप्त कर देते हैं.'

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








