
राणा सांगा को लगी गोली, झाला के सरदार का बदला वेश और सिलहड़ी तोमर की दगाबाजी... कहानी बाबर से हुए खानवा युद्ध की!
AajTak
Battle of Khanwa: बाबर के कमांडर और सरदार चाहते थे कि पानीपत जीता जा चुका था. सोना और हीरा लूटा जा चुका अब समय अपने वतन लौटने का था. 2000 सालों से हिन्दुस्तान फतह करने के लिए निकले राजा-लुटेरे ऐसा ही तो करते आए थे. लेकिन उज्बेक सरदार बाबर कोई तैमूर थोड़े ही था, जो विजय पाकर वापस चला जाता. उसने निर्वासन में भारत को अपना घर बनाने का निश्चय किया
"मुगलों ने राजपूतों के साथ कुछ तीखी मुठभेड़ें कीं. मुगलों ने पाया कि अब उन्हें अफगानों या भारत के किसी भी मूल निवासी से ज़्यादा दुर्जेय दुश्मन से लड़ना होगा. राजपूत आमने-सामने की टक्कर के लिए तैयार थे. अपने सम्मान के लिए जान देने में उन्हें रत्ती भर भी गुरेज नहीं था."
19वीं सदी के स्कॉटिश इतिहासकार विलियम एर्स्किन ने ये कहानी अपनी एक किताब में लिखी है. ये वाकया खानवा की लड़ाई से पहले हुए बयाना की जंग का है. इस जंग में राणा सांगा और बाबर की तलवारें टकरा चुकी थी. और इसमें बाबर को घोर शिकस्त का सामना करना पड़ा था. बाबर इस टक्कर को कभी नहीं भूल पाया. उसने अपनी आत्मकथा 'बाबरनामा' में लिखा है.
"काफ़िरों (हिंदुओं) ने वो जंग किया कि मुगल सेना काफी हद तक नष्ट हो गई. बयाना में सांगा के नेतृत्व में राजपूत सेना ने हमें दबा दिया और हमारे सैनिकों का हौसला भी जाता रहा."
बयाना में मुगलों को रौंदकर राजपूतों के हौसले सातवें आसमान पर थे. राणा सांगा अब अपनी महात्वाकांक्षाओं का विस्तार दे रहे थे. बयाना का युद्ध (21 फरवरी, 1527) जीतने के बाद उन्होंने हड़ौती, जालोर, सिरोही, डुंगरपुर जैसे राजघरानों की वफादारी हासिल कर ली.
बयाना पर कब्जा करने के बाद महाराणा उत्तर-पूर्व की ओर चले गए और भुसावर पर कब्जा कर लिया. अब दिल्ली और काबुल से बाबर की सप्लाई लाइन कट गई.
इधर पानीपत की पहली लड़ाई में लोदियों को शिकस्त दे चुके बाबर को अपने सपनों की बुनियाद हिलती नजर आ रही थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










