
‘राणाबाली’ का नया वीडियो सॉन्ग ‘ओ मेरे साजन’ हुआ रिलीज, ऑनस्क्रीन भी शादी करते दिखा कपल
ABP News
Ranabaali Song: फिल्म ‘राणाबाली’ का नया वीडियो सॉन्ग ‘ओ मेरे साजन’ रिलीज हो गया है. इसमें विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अपने किरदारों में शाही लुक और शानदार ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री में नजर आ रहे हैं.
माइथ्री मूवी मेकर्स ने अपनी आने वाली फिल्म ‘राणाबाली’ से नया वीडियो सॉन्ग ‘ओ मेरे साजन’ रिलीज किया है. पहले ही फिल्म का फर्स्ट लुक और रिलीज डेट फैंस में जबरदस्त उत्साह पैदा कर चुकी थी. लेकिन इस गाने ने उनके उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है. फैंस इस खास सरप्राइज वीडियो को देखकर बेहद खुश हैं.
विजय और रश्मिका का शाही लुकगाने में विजय देवरकोंडा ‘राणाबाली’ और रश्मिका मंदाना ‘जयम्मा’ के किरदार में शाही लुक में नजर आ रहे हैं. उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री, शादी के खूबसूरत पल और प्यारे इमोशनल सीन्स फैंस का दिल जीत रहे हैं. इस गाने को अजय-अतुल ने कंपोज किया है जबकि श्वेता मोहन और जावेद अली ने अपनी आवाज दी है और इसके बोल क्षितिज पटवर्धन ने लिखे हैं.
सोशल मीडिया पर वायरलवीडियो को शेयर करते हुए मेकर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'हमारे राणाबाली और जयम्मा हमेशा के लिए एक हो गये हैं. हम इस खास सरप्राइज के साथ उनके प्यार का जश्न मना रहे हैं.' फैंस इस वीडियो को देखकर इमोशनल भी हो रहे हैं और फिल्म को लेकर उनकी उत्सुकता और बढ़ गई है.
A post shared by Mythri Movie Makers (@mythriofficial)













