
राज ठाकरे के बेटे को रोका तो समर्थकों ने टोल प्लाजा पर की तोड़फोड़, वीडियो वायरल
AajTak
मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बेटे और मनसे नेता अमित ठाकरे को रोके जाने और आधे घंटे तक सिन्नर टोल प्लाजा पर इंतजार करने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार देर रात बूथ पर हमला कर दिया.
महाराष्ट्र के नासिक में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर स्थित एक टोल प्लाजा पर राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की. मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बेटे और मनसे नेता अमित ठाकरे को रोके जाने और आधे घंटे तक सिन्नर टोल प्लाजा पर इंतजार करने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार देर रात बूथ पर हमला कर दिया.
मनसे के अन्य पदाधिकारियों के अलावा अमित ठाकरे का काफिला शनिवार शाम को समृद्धि एक्सप्रेसवे के रास्ते अहमदनगर से सिन्नर लौट रहा था, जब उन्हें टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने रोक दिया. टोलकर्मी ने उनसे पहचान पत्र दिखाने के लिए भी कहा, जिससे उनकी पार्टी के कार्यकर्ता गुस्से में आ गए. इसके बाद रविवार को लगभग 2:30 बजे, कथित तौर पर मनसे कार्यकर्ताओं की एक भीड़ ने प्लाजा में तोड़फोड़ की और वहां मौजूद एक पदाधिकारी से माफी मंगवाई.
नेता को इंतजार कराया तो गुस्से में आ गए कार्यकर्ता
बातचीत के दौरान माहौल गर्मा गया और मनसे पार्टी के कार्यकर्ता उपद्रवी हो गए और बाद में टोल प्लाजा में तोड़फोड़ मचा दी. उन्होंने दावा किया कि टोल बूथ के कर्मचारियों ने उनके नेता को इंतजार कराने में अभद्रता की. जिसके बाद गुस्साए कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा में घुसकर तोड़फोड़ कर दी. बताया जा रहा है कि मनसे कार्यकर्ता तीन कारों में सवार होकर टोल प्लाजा पर पहुंचे थे. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
इस मारपीट और तोड़फोड़ को लेकर अभी तक कोई केस दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामले की जांच की है.
टोल प्रशासन ने नहीं कराई शिकायत

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










