
राज कपूर से अमिताभ बच्चन तक, ऐसी होती थी बॉलीवुड सितारों की शानदार होली पार्टियां
ABP News
Bollywood Holi Party: बॉलीवुड सितारों की होली हमेशा से खास रही है. राज कपूर के आरके स्टूडियो से लेकर अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान की पार्टियों तक, आइए जानते हैं सितारों के पार्टियों के बारे में.
होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि बॉलीवुड के लिए ये जश्न, संगीत, दोस्ती और यादगार पलों का खास मौका रहा है. सालों से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में होली की पार्टियां किसी बड़े इवेंट से कम नहीं मानी जाती. कभी आरके स्टूडियो में रंगों की बारिश होती थी, तो कभी बड़े सितारों के घरों पर पूरी फिल्मी दुनिया एक साथ जाती थी. समय के साथ अंदाज जरूर बदल गए हैं, लेकिन होली का जोश और चमक आज भी बरकरार है.
राज कपूर की होली पार्टी
पुराने समय में राज कपूर की होली पार्टी किसी त्योहार से कम नहीं होती थी. आरके स्टूडियो में होने वाला ये जश्न पूरे फिल्म जगत के लिए खास माना जाता था. उनके साथ उनके भाई शम्मी कपूर और शशि कपूर भी मेहमानों का स्वागत करते थे. अमिताभ बच्चन, नर्गिस, राजेंद्र कुमार, प्रेम नाथ और निरूपा रॉय जैसे सितारे इन पार्टियों का हिस्सा बनते थे. वहां ढोल-नगाड़े बजते, रंग उड़ते और हर कोई खुलकर जश्न मनाता था. हालांकि आज कपूर परिवार होली सादगी से मनाता है, जिनकी झलक करीना कपूर खान अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं.
शाहरुख खान की होली पार्टी

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












