
राज्यसभा से LIVE: 'देश देख रहा है, एक अकेला कितनों पर भारी,' विपक्ष की नारेबाजी पर बोले पीएम मोदी
AajTak
संसद में पिछले दो दिनों से सियासी माहौल गर्म है. राहुल गांधी ने मंगलवार को अडानी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा. इसके बाद बुधवार को पीएम मोदी ने लोकसभा में संबोधन दिया. इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर पलटवार किया. आज पीएम मोदी का राज्यसभा में संबोधन है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विपक्ष पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने विपक्ष की नारेबाजी और शोर-शराबा पर कहा कि ये देश देख रहा है कि एक अकेला कितनों पर भारी है. ये राजनीति खेल खेलने वाले लोग बचने का रास्ता ढूंढ रहे हैं. मोदी ने कहा कि ये देश किसी परिवार की जागीर नहीं है. उन्होंने ये भी कहा कि नेहरू परिवार की पीढ़ी को नेहरू नाम रखने पर आपत्ति क्यों है.
मोदी ने कहा कि रोजगार पर मोदी ने कहा कि जिन्हें नौकरी और रोजगार का फर्क पता नहीं है, वो हमें उपदेश दे रहे हैं. आधी-अधूरी चीजें और नैरेगिट गढ़कर झूठ फैलाया जा रहा है. नए रोजगार की नई संभावनाएं बनी हैं. ग्रीन जॉब की नई संभावनाएं धरातल पर उतारकर दिखाई हैं.
मोदी ने कहा कि इंदिरा गांधी के समय आर्टिकल 356 का 50 बार उपयोग किया और विपक्षी और क्षेत्रीय दलों की सरकारों को गिरा दिया गया. केरल में वामपंथी सरकार चुनी गई, जिसे नेहरू पसंद नहीं करते थे. उसे गिरा दिया गया. करुणानिधि जैसे दिग्गजों की सरकारें गिरा दी गईं. NTC के साथ कांग्रेस ने क्या किया.
-पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने एनटीआर की सरकार को गिरा दिया था. हर क्षेत्रीय नेता को उन्होंने परेशान किया. 90 बार चुनी हुई सरकारों को गिरा दिया. कांग्रेस ने अनुच्छेद 356 का उपयोग किया. कांग्रेस सवालों ने डीएमके और वामपंथी सरकारों को गिराया. आज वामपंथी और डीएमके वहां खड़े हैं. मोदी ने कहा कि राजभवनों को कांग्रेस का दफ्तर बना दिया गया था. बच्चों के नसीब में बर्बादी छोड़कर ना जाएं. देश की आर्थिक सेहत से खिलवाड़ मत कीजिए. ऐसा कोई पाप मत कीजिए.
- हम मक्खन पर लकीर खींचने वाले लोग नहीं है.हम पत्थर पर लकीर खींचते हैं. हमने राजनीतिक घाटा फायदा नहीं देखा है. मोदी ने कहा कि नेहरू अगर महान हैं तो उनके परिवार को सरनेम लगाने में क्या परहेज है. मैं देश के लिए जीता हूं. देश के लिए कुछ करने के लिए निकला हूं. काग्रेस के 60 सालों में गड्ढे ही गड्ढे हैं.
- मोदी ने कहा- आदिवासियों के लिए 50 नए मॉडल स्कूल खोले गए. किसानों के नाम पर राजनीति की गई. छोटे किसानों की आवाज किसी ने नहीं सुनी. असली ताकत छोटे किसानों के पास है. किसानों को बैंकिग व्यवस्था से जोड़ा गया है. पीएम किसान निधि सीधे बैंक खाते में जाती है. मोदी ने कहा कि देश पीछे मुड़कर देखने को तैयार नहीं है. जो भी जिसके पास था, उसने वही उछाला. नेहरू सरनेम लिखने में क्या शरर्मिंदी है. उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य में बर्बादी छोड़कर ना जाएं.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











