
राज्यसभा चुनाव से पहले खेमे बचाने की फाइनल जंग, रिजॉर्ट में विधायक, टेंशन में पार्टियां..पढ़ें, 10 बड़े अपडेट
AajTak
राजस्थान, महाराष्ट्र और हरियाणा में कांग्रेस बीजेपी पर हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश करने का आरोप लगा चुकी है. महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी और बीजेपी के विधायकों को होटलों में ठहराया गया है, ताकि कोई भी विधायक पाला न बदल सके. चुनाव की तारीख नजदीक आते आते पार्टियों को हॉर्स ट्रेडिंग और क्रॉस वोटिंग का डर सताने लगा है.
चार राज्यों की 16 राज्यसभा सीटों पर 10 जून यानी शुक्रवार को चुनाव होना है. पिछले हफ्ते 41 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं. राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक की चार सीटों पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं. हरियाणा में कांग्रेस के बाद अब बीजेपी-जेजेपी ने भी अपने विधायकों चंडीगढ़ के रिजॉर्ट में भेज दिया है. राजस्थान में कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने अपने विधायकों को रिजॉर्ट में रखा है. राजस्थान, महाराष्ट्र और हरियाणा में कांग्रेस बीजेपी पर हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश करने का आरोप लगा चुकी है. महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी और बीजेपी के विधायकों को होटलों में ठहराया गया है, ताकि कोई भी विधायक पाला न बदल सके. चुनाव की तारीख नजदीक आते आते पार्टियों को हॉर्स ट्रेडिंग और क्रॉस वोटिंग का डर सताने लगा है. हरियाणा और राजस्थान में निर्दलीय उम्मीदवार उतरने के बाद ये डर और तेज हो गया है. ऐसे में विधायकों पर कड़ी नजर भी रखी जा रही है. पार्टियों के बड़े नेता रिजॉर्ट में पहुंचकर एक एक विधायक से बात कर रहे हैं. आईए जानते हैं राज्यसभा चुनाव से जुडे़ 10 बड़े अपडेट्स...
1- राज्यसभा की 16 सीटों पर चुनाव. इन सीटों पर पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण, कांग्रेस नेता जयराम रमेश, रणदीप सुरजेवाला, अजय माकन, संजय राउत, शिवसेना और एनसीपी के प्रफुल पटेल जैसे उम्मीदवार हैं.
2- राजस्थान में बीटीपी ने अपने दोनों विधायकों से राज्यसभा चुनाव में हिस्सा न लेने के लिए कहा है. बीटीपी ने सरकार द्वारा विभिन्न मांगों की अनदेखी का आरोप लगाया है. हालांकि, एक दिन पहले ही बीटीपी ने कांग्रेस को समर्थन देने की बात कही थी. उधर, जयपुर रिजॉर्ट में ठहरे बीजेपी विधायक योग करते नजर आए. Rajasthan Rajya Sabha polls: AAP ने हनुमान बेनीवाल पर लगाया 40 करोड़ लेने का आरोप, RLP ने दर्ज कराया केस 3- महाराष्ट्र बीजेपी ने अपने विधायकों को मुंबई के होटल ताज प्रेसिडेंट में रखा गया है. विधायकों को मुंबई से बाहर न जाने और फोन पर बात करने की सलाह दी गई है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बीजेपी के प्रमुख नेताओं और मौजूदा विधायको के साथ बैठक की. विपक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस वर्चुअली बैठक में जुड़े थे. इस बैठक में विधायकों के समक्ष राज्यसभा चुनाव की रणनीति पर बातचीत हुई. उधर, सीएम उद्धव ठाकरे ने महाविकास अघाड़ी के विधायकों के साथ बैठक की.
Maharashtra: मुंबई से बाहर न जाएं, फोन पर बात करने से बचें... राज्यसभा चुनाव से पहले BJP विधायकों को नसीहत 4- हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी ने अपने विधायकों को चंडीगढ़ शिफ्ट कर दिया है. इससे पहले कांग्रेस के विधायक भी छत्तीसगढ़ के रायपुर में ठहरे हुए हैं. जहां भूपेंद्र हुड्डा, अजय माकन समय तमाम नेता पहुंचे हैं.
5- हनुमान बेनीवाल की पार्टी RLP ने आप के विधायक के खिलाफ कोर्ट का रुख किया है. दरअसल, आप विधायक विनय मिश्रा ने आरोप लगाया था कि हनुमान बेनीवाल और उनके विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय का समर्थन करने के लिए 30 करोड़ रुपए लिए हैं.
6- कर्नाटक में जेडीएस ने कांग्रेस विधायकों से दूसरी वरीयता में एक दूसरे के उम्मीदवारों को समर्थन देने की अपील की है. दरअसल, कर्नाटक में चार सीटों पर राज्यसभा चुनाव है. यहां दो सीटों पर बीजेपी और एक सीट पर कांग्रेस जीतती दिख रही है. चौथी सीट के लिए बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस तीनों ने उम्मीदवार उतारे हैं. कोशिशों के बावजूद जेडीएस और कांग्रेस के बीच समझौता नहीं हो पाया है, ऐसे में अब जेडीएस ने कांग्रेस विधायकों से वोट करने वक्त दूसरी वरीयता में एक दूसरे के उम्मीदवारों को समर्थन देने के लिए कहा है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








