
राज्यसभा चुनाव: बीजेपी आज जारी कर सकती है कैंडिडेट की लिस्ट, चौंका सकते हैं ये नाम
AajTak
यूपी बीजेपी आज राज्यसभा कैंडिडेट की लिस्ट जारी कर सकती है. फाइनल मुहर के लिए कुछ नाम हाईकमान को भेजे गए हैं. सूत्रों के मुताबिक दो नाम इस बार चौंका सकते हैं.
उत्तर प्रदेश की 11 राज्यसभा सीटों पर 10 जून को चुनाव होना है. बताया जा रहा है कि यूपी बीजेपी आज राज्यसभा प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर सकती है. पार्टी 11 सीटों पर 8 प्रत्याशियों को उतारेगी. इनमें से कुछ नामों पर आज तो कुछ नामों पर कल मुहर लग सकती है.
फिलहाल यूपी बीजेपी की ओर से 15 नामों की सूची भेजी है, इसमें पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, शिव प्रताप शुक्ला, बाबूराम निषाद, प्रकाश पाल, नरेश अग्रवाल, संजय सेठ, सुरेंद्र नागर, संजय सिंह, मानवेंद्र सिंह, जफर इस्लाम के नाम शामिल हैं. हालांकि इस पर बीजेपी हाईकमान की ओर से फाइनल मुहर लगाई जाएगी. बता दें कि मुख्तार अब्बास नकवी और राधामोहन दास अग्रवाल का नाम भी चौंका सकता है. राज्यसभा चुनाव में नामांकन की आखिरी तारीख 31 मई है.
यूपी में 11 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल पूरा हो रहा है. इनमें से बीजेपी के 5, सपा के 3, बसपा के 2 और कांग्रेस का 1 सांसद है. विधानसभा चुनाव में बीजेपी गठबंधन ने 273 सीटें जीती हैं. जबकि सपा गठबंधन के पास 125 विधायक हैं. इसके अलावा कांग्रेस के पास 2, बसपा के पास एक और राजा भईया के पास दो विधायक हैं.
उत्तराखंड की एक सीट पर होगा चुनाव
वहीं उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू होगी. बता दें कि नामांकन 31 मई तक कराए जा सकेंगे. जबकि नामांकन पत्रों की जांच 1 जून को और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 3 जून है. मतदान 10 जून को होगा. इसी दिन मतगणना भी होगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










