
राज्यसभा चुनाव: अखिलेश यादव यूपी में उतारेंगे तीन प्रत्याशी, भाजपा भी आज प्रत्याशियों की कर सकती है घोषणा
AajTak
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि राज्यसभा चुनाव में उनकी पार्टी की ओर से तीन प्रत्याशी उतारे जाएंगे. चौथे प्रत्याशी की संभावना को नकारते हुए अखिलेश यादव ने ये घोषणा की है. वहीं भाजपा भी आज शाम तक अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सकती है.
उत्तर प्रदेश की 11 राज्यसभा सीटों पर 10 जून को चुनाव होना है. इसे लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने साफ किया है कि पार्टी चुनाव में तीन प्रत्याशी ही उतारेगी. उन्होंने चौथे प्रत्याशी के उतारने की संभावना से इनकार कर दिया है. अखिलेश की ओर से ये भी साफ किया गया है कि इन तीन प्रत्याशियों में से एक कपिल सिब्बल भी हैं. इससे पहले ये कहा जा रहा था कि अखिलेश चौथा प्रत्याशी उतार सकते हैं.
वहीं भारतीय जनता पार्टी की ओर से आज शाम तक प्रत्याशियों के नाम का ऐलान हो सकता है. अब यूपी के 11 राज्यसभा सीटों में से तीन पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों जबकि आठ पर भाजपा के प्रत्याशियों का जीतना तय माना जा रहा है.
वहीं, कांग्रेस की ओर से खबर है कि पार्टी जयराम रमेश, पी चिदंबरम और विवेक तन्खा को राज्यसभा भेज सकती है. सूत्रों के मुताबिक, जयराम रमेश को कर्नाटक से, पी चिदंबरम को तमिलनाडु से जबकि विवेक तन्खा को मध्य प्रदेश से राज्यसभा भेजा जा सकता है.
झारखंड: कांग्रेस और जेएमएम में अभी तक नहीं बनी है सहमति
झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए भी 10 जून को चुनाव होंगे. फिलहाल, एक सीट पर भाजपा की जीत तय मानी जा रही है जबकि दूसरे सीट के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के बीच सहमति नहीं बन पाई है. बताया जा रहा है कि झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और सीएम हेमंत सोरेन जल्द ही दिल्ली के लिए रवाना होंगे. महागठबंधन फोल्डर से राज्यसभा के लिए एक आम उम्मीदवार पर चर्चा को लेकर उनकी सोनिया गांधी से मुलाकात की संभावना है.
बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कहा है कि राज्यसभा के लिए उम्मीदवार हमारी पार्टी का होगा. झारखंड विधायक दल की बैठक में राज्यसभा उम्मीदवार की घोषणा के लिए शिबू सोरेन को अधिकृत किया गया है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








