
'राजेश पायलट की खुन्नस बेटे पर निकाल रही कांग्रेस', राजस्थान में PM मोदी ने साधा निशाना
AajTak
चुनाव प्रचार खत्म होने से ठीक एक दिन पहले भीलवाड़ा के जहाजपुर में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कांग्रेस का इतिहास है. अगर कांग्रेस में कोई भी सच बोले और सच बोलने के कारण इस परिवार को थोड़ी सी भी असुविधा हो जाए और थोड़ा भी कुछ चुभ जाए तो मान लेना उसकी राजनीति को गड्ढे में गई.
राजस्थान में 3 दिन बाद मतदान होना है. इससे पहले रैलियों और सभाओं का दौर जारी है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कई जगह पर जनसभाओं को संबोधित किया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान चुनाव में पायलट परिवार के जरिए है. चुनाव प्रचार खत्म होने से ठीक एक दिन पहले भीलवाड़ा के जहाजपुर में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कांग्रेस का इतिहास है. अगर कांग्रेस में कोई भी सच बोले और सच बोलने के कारण इस परिवार को थोड़ी सी भी असुविधा हो जाए और थोड़ा भी कुछ चुभ जाए तो मान लेना उसकी राजनीति को गड्ढे में गई.
पीएम मोदी ने आगे कहा कि पूरी कांग्रेस में जिस-जिस ने इस परिवार के सामने कुछ भी कहा, कुछ भी बोला वो मरा समझो. राजेश पायलट जी ने एक बार कांग्रेस के इस परिवार को भलाई के लिए चुनौती दी थी. फिर वो भी चूक गए थे. लेकिन ये परिवार ऐसा है कि राजेश जी को तो सजा दी, उनके बेटे (सचिन पायलट) को भी सजा देने में लगे हैं. राजेश पायलट तो नहीं रहे, लेकिन उनकी खुन्नस बेटे पर भी निकाल रहे हैं.
उधर, कांग्रेस ने पीएम मोदी के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झूठ बोला है. जब राजेश पायलट ने चुनाव लड़ा था तब सोनिया गांधी राजनीति में नहीं थीं और सचिन पायलट को गांधी परिवार ने बहुत सम्मान दिया है.
डूंगरपुर में सीएम गहलोत पर साधा निशाना
प्रधानमंत्रीन नरेंद्र मोदी ने राज्य के डूंगरपुर पहुंचकर भी एक रैली को संबोधित किया. यहां पीएम मीदी ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कल मैं जयपुर में रोड शो कर रहा था. वहां पर होर्डिंग्स लगे हुए थे, जिसमें मैंने देखा की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तस्वीर तो लगी हुई थी, लेकिन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की तस्वीर कहीं नहीं थी. कई जगह कांग्रेस के एक सांसद की तस्वीर भी लगी हुई थी. लेकिन कांग्रेस के जो सबसे वरिष्ठ नेता है और दलित नेता हैं, उनकी तस्वीर नहीं थी.'
दो दिन पहले हनुमानगढ़ में की थी रैली

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










