
राजेंद्र नगर उपचुनाव: AAP लगाएगी जीत की हैट्रिक या BJP खत्म करेगी वनवास?
AajTak
दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है. एक तरफ आम आदमी पार्टी तीसरी बार जीत की कोशिश कर रही है तो दूसरी तरफ इस बार बीजेपी समीकरणों को अपने पक्ष में करना चाहती है.
दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहे हैं. 23 जून को वोट पड़ेंगे और 26 जून को परिणाम आने वाले हैं. इस एक सीट पर दोनों बीजेपी और आम आदमी पार्टी की तरफ से पूरी ताकत झोंक दी गई है. आप ने इस सीट से एमसीडी के प्रभारी दुर्गेश पाठक को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है, वहीं बीजेपी में अभी भी माथापच्ची का दौर जारी है.
20 सालों से दिल्ली में वनवास झेल रही मुख्य विपक्षी बीजेपी के लिए विधानसभा उपचुनाव नाक का सवाल बन चुका है. पार्टी ने ना केवल तैयारी शुरू कर दी है बल्कि आप के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी इस सीट को ध्यान में रखकर प्लान किया जा रहा है. अपनी रणनीति को धार देने के लिए पार्टी द्वारा ताबड़तोड़ बैठकें भी की जा रही हैं. दिल्ली बीजेपी के प्रभारी बैजयंत पांडाना इस मामले में जमीन पर सक्रिय हो चुके हैं. पार्टी की सटीक रणनीति बनाने में वे एक अहम भूमिका निभा रहे हैं.
वैसे दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता के लिए भी ये उपचुनाव एक बड़ा अवसर है. इस समय आदेश गुप्ता वेस्ट पटेल नगर के N-98 वार्ड से पार्षद हैं, ऐसे में वे इस सीट के जरिए विधानसभा में जाने की तैयारी कर रहे हैं. पार्टी के सूत्रों की माने तो टिकट के दावेदारों में आरपी सिंह, राजेश भाटिया, राजेश गोयल शामिल हैं. अभी तक किसी के नाम पर मुहर नहीं लगाई गई है, लेकिन चर्चाओं का दौर जारी है.
इस सीट के पिछले चुनावी नतीजों पर नजर डालें तो साल 2015 और 2020 में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी को पटखनी दे दी थी. 2020 में आप के राघव चड्ढा को 59,135 वोट मिले थे, तो वहीं बीजेपी के आर पी सिंह के खाते में 39,077 वोट गए थे. राजेंद्र नगर सीट की बात करें तो यहां पर मिडिल क्लास की आबादी ज्यादा रहती है. इसे पंजाबी बहुल सीट भी माना जाता है क्योंकि बंटवारे के बाद ज्यादातर लोग यहां आकर बस गए थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










