
राजा भैया और पत्नी भानवी के तलाक मामले में आज नहीं होगी सुनवाई! जानिए क्यों?
AajTak
28 साल से शादी के बंधन में बंधे बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने नवंबर 2022 में अपनी पत्नी भानवी कुमारी सिंह के खिलाफ मानसिक क्रूरता और परित्याग के आधार पर तलाक की याचिका दायर की थी. फैमिली कोर्ट ने भानवी कुमारी सिंह को आज व्यक्तिगत रूप से या वकील के माध्यम से पेश होने के लिए समन जारी किया था.
उत्तर प्रदेश की कुंडा सीट से बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के तलाक मामले में आज सुनवाई नहीं होगी. अब 23 मई को सुनवाई होगी. दरअसल, दिल्ली की जिस साकेत फैमिली कोर्ट में आज सुनवाई होनी है, उसके जज छुट्टी पर हैं. राजा भैया ने नवंबर 2022 में तलाक की याचिका दायर की थी. कोर्ट ने राजा भैया की पत्नी भानवी को आज हाजिर होने का नोटिस भेजा था.
28 साल से शादी के बंधन में बंधे बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने नवंबर 2022 में अपनी पत्नी भानवी कुमारी सिंह के खिलाफ मानसिक क्रूरता और परित्याग के आधार पर तलाक की याचिका दायर की थी. राजा भैया ने दावा किया है कि उसकी पत्नी ने ससुराल छोड़ दिया है और उसके साथ रहने से इनकार कर दिया है.
साथ ही बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने कहा कि पत्नी भानवी सिंह ने मेरे भाई और परिवार के सदस्यों पर झूठे आरोप लगाए ,जो मानसिक और भावनात्मक क्रूरता के बराबर है. फैमिली कोर्ट ने भानवी कुमारी सिंह को आज व्यक्तिगत रूप से या वकील के माध्यम से पेश होने के लिए समन जारी किया था.
खैर फैमिली कोर्ट के जज आज छुट्टी पर हैं. चूंकि यह एक विवादित तलाक है, इसलिए अब पत्नी को जवाब दाखिल करने का समय दिया जाएगा. फिर क्रूरता और परित्याग के साक्ष्य के आधार पर मामले की सुनवाई होगी.
देवर और भाभी के बीच था विवाद
पत्नी भानवी सिंह और भाई अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपालजी के बीच की कानूनी कलह की आंच अब राजा भैया के वैवाहिक जीवन पर पड़ती दिख रही है. यानी पहले विवाद देवर-भाभी यानी भानवी सिंह और अक्षय प्रताप सिंह के बीच था. राजा भैया ने भाई का पक्ष लिया तो पत्नी इस कदर नाराज हुई कि बात तलाक तक आ पहुंची है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










