
राजस्थान: RTH टकराव पर बोले सचिन पायलट, अड़ियल रुख छोड़ बीच का रास्ता निकाले सरकार
AajTak
सचिन पायलट ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हड़ताल से मरीज परेशान हो रहें हैं. सरकार को हॉस्पिटल और डॉक्टर की बात सुननी चाहिए. वही स्वास्थ्य विभाग के साथ- साथ सरकार का रुख अड़ियल नहीं होना चाहिए.
राइट टू हेल्थ बिल के बाद राजस्थान वेंटिलेटर पर है. जहां कांग्रेस सरकार और चिकित्सकों के टकराव के चलते मरीजों की जान जा रही हैं. वही तिमारदार दर-दर भटक रहें हैं. ऐसे में सूबे के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने अपने जयपुर आवास पर आंदोलनकारी डॉक्टरों के एक धड़े के साथ वार्ता की हैं. इसके बाद उन्होंने अपनी ही सरकार को अड़ियल रुख छोड़ बीच का रास्ता निकालने का सुझाव दिया.
सचिन पायलट ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हड़ताल से मरीज परेशान हो रहें हैं. सरकार को हॉस्पिटल और डॉक्टर की बात सुननी चाहिए. वही स्वास्थ्य विभाग के साथ- साथ सरकार का रुख अड़ियल नहीं होना चाहिए. ये मार्मिक मामला है और करोड़ों लोगों को प्रभावित करता हैं. हमने यूनिवर्सिल कानून पहले भी बनाए हैं. ऐसे में जब हजारों लोगों को इलाज की जरूरत होती हैं लेकिन इलाज नहीं मिल पा रहा है तो पीड़ा होती है. इसलिए किसी भी पक्ष को अड़ियल रुख नहीं अपनाना चाहिए, इसका रास्ता निकल सकता है.
इसके आलावा सचिन पायलट ने कहा कि सरकार की मंशा सही हो सकती है, लेकिन आज जो प्रदेश में हालात बने हैं उससे लगता हैं कि जो डॉक्टर, नर्सेज, टेक्निकल कर्मचारी हड़ताल कर रहें हैं उनकी बात को सुनकर सरकार को भी ऐसा रास्ता निकालना चाहिए ताकि आम जनता को दिक्कत ना हो. प्रदेश में कई जगह हड़ताल की वजह से मरीज परेशान हो रहें हैं. ऐसे में हम सबकी यह जिम्मेदारी बनती है.
उन्होंने कहा- वार्ता से सब कुछ संभव है और यदि चर्चा होगी तो सार्थक निर्णय निकल सकता है. क्योंकि डॉक्टर भी यह नहीं चाहता की लोगों की मदद ना हो और हड़ताल जारी रखें. ऐसा तो है नहीं कि इससे पहले कोई अड़चन नहीं आई हो या फिर टकराव नहीं हुआ हो. लेकिन यह मामला बहुत मार्मिक हैं और करोड़ों लोगों को प्रभावित करता हैं. इसलिए इसका भी रास्ता निकलना चाहिए.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








