
राजस्थान: Corona RT-PCR Test रिपोर्ट के चक्कर में बॉर्डर एरिया में लगा जाम, नहीं दी जा रही एंट्री
AajTak
राजस्थान में कोरोना की रफ्तार रोकने के लिए अन्तरराज्यीय और अंतर जिला यात्राओं पर सख्ती का फैसला लिया है. बिना RT-PCR Test रिपोर्ट के किसी को भी एंट्री नहीं दी जा रही है. रिपोर्ट की चेकिंग से बॉर्डर के कई एरिया जाम के झाम से जूझ रहे हैं.
राजस्थान के बॉर्डर इलाकों के हाइवे पर बीती रात से ही जाम लगा हुआ है. दिल्ली, हरियाणा, गुजरात और मध्य प्रदेश से आने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है. जिन लोगों के पास 72 घंटे पहले की RT-PCR कोरोना नेगेटिव टेस्ट की रिपोर्ट है उसे ही एंट्री दी जा रही है. दिल्ली और हरियाणा से आने वाले वाहनों की चेकिंग शाहजहांपुर बॉर्डर पार की जा रही है. यहां पर चेक पोस्ट की वजह से ट्रैफिक रेंग-रेंग कर चल रह है. चेक पोस्ट पर नर्सिंग कर्मियों की एक टीम भी रखी गई है, जो आने-जाने वाले लोगों की चेकिंग भी कर रहे हैं. अलवर के एएसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि दिल्ली की तरफ से आने वाले 85 वाहनों को वापस लौटाया गया है. सबसे ज्यादा 1200 गाड़ियों को गुजरात बॉर्डर पर डूंगरपुर जिले के रतनपुर में लौटाया गया है, केवल 356 गाड़ियों को एंट्री दी गई है.
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








