
राजस्थान: 5 साल के बच्चे के गले में फंस गया था 5 का सिक्का, हड़ताल पर बैठे डॉक्टर्स ने ऑपरेशन कर निकाला
AajTak
नागौर शहर के लोहारपुर के रहने वाले रेहान अली के पांच साल के बेटे नियामत अली घर पर खेल रहा था. घर में टेबल पर पांच रुपये का सिक्का पड़ा हुआ था. खेल-खेल में नियामत ने सिक्का उठाकर मुंह में रख लिया. सिक्का उसके गले में फंस गया. इस बीच परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल की ओर दौड़े. लेकिन डॉक्टर हड़ताल पर बैठे थे.
राजस्थान में कई दिनों से डॉक्टर हड़ताल पर हैं. इस बीच नागौर के जेएलएन हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने पांच साल के मासूम बच्चे के गले में फंसे पांच रुपये सिक्के को ऑपरेशन से बाहर निकाल लिया. यह ऑपरेशन दूरबीन से किया गया.
नागौर शहर के लोहारपुर के रहने वाले रेहान अली के पांच साल के बेटे नियामत अली घर पर खेल रहा था. घर में टेबल पर पांच रुपये का सिक्का पड़ा हुआ था. खेल-खेल में नियामत ने सिक्का उठाकर मुंह में रख लिया. सिक्का उसके गले में फंस गया. इस बीच परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल की ओर दौड़े. लेकिन डॉक्टर हड़ताल पर बैठे थे.
परिजन बच्चे को लेकर नागौर के जेएलएन हॉस्पिटल पहुंचे. इस बीच जेएलएन हॉस्पिटल के कान, नाक, गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जेपी टाक, सुरेश जाखड़, मेहबूब अली ने मिलकर गले में फंसे पांच के सिक्के को दूरबीन के जरिए ऑपरेशन करके बाहर निकाल लिया. फिलहाल बच्चे की तबियत ठीक है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










