
राजस्थान: 2 साल से मायके से नहीं लौटी पत्नी, 50 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा शख्स, हाई वोल्टेज ड्रामा
AajTak
राजस्थान के धौलपुर से एक अजीबो-गरीब मामला देखने को मिला है. भदौरिया पाड़ा मोहल्ले के रहने वाले एक युवक ने मंगलवार को हाई वोल्टेज ड्रामा किया. युवक करीब 50 फीट ऊंचे पीपल के पेड़ पर चढ़ गया. जिससे आस-पड़ोस में हड़कंप मच गया. इतना ही नहीं युवक ने पेड़ पर चढ़ने के बाद अपने दोनों पैरों को बांध लिया.
राजस्थान के धौलपुर से एक अजीबो-गरीब मामला देखने को मिला है. भदौरिया पाड़ा मोहल्ले के रहने वाले एक युवक ने मंगलवार को हाई वोल्टेज ड्रामा किया. युवक करीब 50 फीट ऊंचे पीपल के पेड़ पर चढ़ गया. जिससे आस-पड़ोस में हड़कंप मच गया. इतना ही नहीं युवक ने पेड़ पर चढ़ने के बाद अपने दोनों पैरों को बांध लिया. (फोटो- उमेश मिश्रा) स्थानीय लोगों ने इस युवक के पड़े पर चढ़ने की सूचना पुलिस प्रशासन को दी. युवक को नीचे उतरने के लिए खूब समझाया गया उसे नीचे उतारने के लिए क्रेन के साथ सीढ़ियां लगाई गईं. जमीन पर गद्दे बिछा दिए गए, जिससे किसी अनहोनी को टाला जा सके. काफी समझाइश के बाद नगर पालिका द्वारा क्रेन की मदद से युवक को नीचे उतारा गया. युवक के नीचे उतरते ही उप खंड प्रशासन ने रहत की सांस ली. पुलिस युवक को अपने साथ ले गई और उससे ऐसा करने की वजह पूछी जा रही है. जानकारी के मुताबिक युवक ने यह ड्रामा इसलिए किया क्योंकि उसकी पत्नी के मायके गई हुई है और वापस घर नहीं आ रही है. इस मामले में युवक की कोई मदद भी नहीं कर रहा है.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












