
राजस्थान: स्कूल के कमरे से आ रही बच्ची के रोने की आवाज, मां ने धक्का देकर खोला दरवाजा तो उड़ गए होश
AajTak
करौली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर 6 साल की नाबालिग बच्ची के साथ उसके शिक्षक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. आरोपी को शिक्षक को पुलिस ने 36 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
राजस्थान के करौली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर 6 साल की नाबालिग बच्ची के साथ उसके शिक्षक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. आरोपी शिक्षक को पुलिस ने 36 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बताया जा रहा है कि बच्ची गांव के ही एक स्कूल में पढ़ती थी. 4 जनवरी मंगलवार की सुबह 10 बजे पढ़ाई के लिए स्कूल गई थी. जब शाम के समय बच्ची की मां उसे लेने स्कूल गई तो उसने देखा कि एक कमरे से उसकी बच्ची के रोने की आवाज आ रही थी और कमरा अंदर से बंद था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










