
राजस्थान से पकड़े गए मुंबई होर्डिंग केस के मुख्य आरोपी से हो रही पूछताछ, मलबे से डैमेज हालत में निकलीं 73 गाड़ियां, 4 दिन बाद रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म
AajTak
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के कमिश्नर भूषण गगरानी ने गुरुवार सुबह दुर्घटनास्थल पर 66 घंटे लंबे सर्च और बचाव अभियान बंद करने का फैसला लिया. नगर निगम प्रमुख ने पेट्रोल पंप पर स्थिति की समीक्षा करने के बाद सुबह 10.30 बजे बचाव अभियान बंद कर दिया.
मुंबई के घाटकोपर इलाके में होर्डिंग हादसे से बड़ी जनहानि और आर्थिक नुकसान पहुंचा है. लगातार 66 घंटे के राहत और बचाव अभियान को गुरुवार सुबह बंद कर दिया गया है. मलबे से कारों समेत 70 से ज्यादा वाहनों को निकाला गया है. इस बीच, मुंबई क्राइम ब्रांच ने बिलबोर्ड के मालिक और मुख्य आरोपी भावेश भिंडे को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है. वो उदयपुर में छिपा बैठा था. मुंबई क्राइम ब्रांच उससे पूछताछ कर रही है.
बता दें कि सोमवार को मुंबई में तेज आंधी-तूफान आया और बारिश होने लगी. इस बीच, घाटकोपर इलाके के छेड़ा नगर में 120 फीट x 120 फीट का बड़ा बिलबोर्ड एक पेट्रोल पंप पर गिर गया, जिससे बड़ी संख्या में लोग और वाहन मलबे के नीचे फंस गए. इस हादसे में 16 लोग मारे गए हैं और 75 अन्य घायल हो गए हैं.
क्रेन, जेसीबी से हटाया जा रहा है मलबा
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के कमिश्नर भूषण गगरानी ने गुरुवार सुबह दुर्घटनास्थल पर 66 घंटे लंबे सर्च और बचाव अभियान बंद करने का फैसला लिया. नगर निगम प्रमुख ने पेट्रोल पंप पर स्थिति की समीक्षा करने के बाद सुबह 10.30 बजे बचाव अभियान बंद कर दिया, हालांकि, जेसीबी, डंपर, क्रेन और अन्य उपकरणों की मदद से मलबा हटाने का काम देर शाम तक जारी रहा. इससे पहले बुधवार आधी रात में बचाव दल ने एक गर्डर के नीचे कार में फंसे दो शवों को निकाला.
यह भी पढ़ें: टैक्सी में CNG भरवाने रुके और ऊपर से आयी मौत... UP के सतीश भी हुए घाटकोपर बिलबोर्ड हादसे के शिकार
पुलिस को सौंपे गए हैं क्षतिग्रस्त वाहन

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







