
राजस्थान: रामनवमी पर बज रही रामधुन को पुलिस ने कराया बंद, उग्र हुए VHP कार्यकर्ता तो मिली अनुमति
AajTak
मामला शहर के मथुरा गेट थाना इलाके का है जहां जामा मस्जिद के पास रामधुन बजाई जा रही थी लेकिन उसी दौरान वहां भारी संख्या में पुलिस बल के साथ अधिकारी पहुंच गए और उसे बंद करवा दिया.
रामनवमी के मौके पर राजस्थान में भरतपुर पुलिस और विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई. शोभायात्रा के दौरान पुलिस द्वारा रामधुन बंद कराए जाने से वीएचपी (विश्व हिंदू परिषद) कार्यकर्ता नाराज हो गए और अशोक गहलोत सरकार पर हिंदू विरोधी होने का आरोप लगा दिया.
भरतपुर में आज रामनवमी के मौके पर विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों द्वारा शोभा यात्रा निकाली जा रही थी. इसी दौरान शहर में लाउड स्पीकर के जरिए रामधुन बजाई जा रही थी लेकिन प्रशासन ने मस्जिद के पास उसे बंद करवा दिया.
पुलिस द्वारा रामधुन को बंद कराए जाने के बाद विवाद हो गया और हिंदू परिषद के सदस्यों और पुलिस अधिकारियों में तीखी बहस होने लगी. अधिकारियों द्वारा काफी समझाने के बाद लोग शांत हुए.
वहीं रामध्वनि बंद कराने को लेकर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि अशोक गहलोत की कांग्रेस सरकार हिंदू विरोधी है. इस बात को लेकर पुलिस और स्थानीय लोगों में काफी देर तक विवाद होता रहा.
विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी नरेश खंडेलवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हिंदू विरोधी हैं. इस सरकार को जनता सबक सिखाएगी. आज रामनवमी के दिन बाजार में रामधुन बजाई जा रही थी लेकिन पुलिस प्रशासन ने बंद करा दिया जो बेहद शर्मनाक है.
एएसपी चंद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि रामधुन बजाने की अनुमति जिला प्रशासन से नहीं ली गई थी इसलिए उसे बंद करा दिया गया. अब इन लोगों ने इजाजत ले ली है इसलिए इनको बजाने की अनुमति दे दी गई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










