
राजस्थान में 2710 स्कूलों में मरम्मत की जरूरत, छत गिरने की घटना के बीच सामने आई रिपोर्ट
AajTak
राजस्थान शिक्षा विभाग की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. रिपोर्ट ने बताया गया है कि राज्य में 2,7100 स्कूल बिल्डिंगों को बड़े पैमाने पर मरम्मत की जरूरत है और इसके लिए आवंटित 254 करोड़ रुपये की धनराशि वित्त विभाग में मंजूरी के लिए लंबित है, जिससे प्रशासनिक देरी और बजट क्रियान्वयन पर सवाल उठ रहे हैं.
राजस्थान के झालावाड़ में सरकारी स्कूल की छत गिरने से सात बच्चों की मौत के बाद एक हैरान करने वाली रिपोर्ट सामने आई है. रिपोर्ट ने बताया गया है कि राजस्थान में 2,700 से ज्यादा स्कूल बिल्डिंगों को बड़े पैमाने पर मरम्मत की जरूरत है और इसके लिए आवंटित 254 करोड़ रुपये की धनराशि वित्त विभाग से मंजूरी के लिए लंबित है. इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद से सरकारी स्कूलों की जर्जर हालत और प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.
राज्य शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान में 2,710 स्कूल भवनों को बड़े पैमाने पर मरम्मत की जरूरत है, जिसके लिए 254 करोड़ रुपये की धनराशि वित्त विभाग से मंजूरी के लिए लंबित है.
'वित्त विभाग ने धनराशि को नहीं दी मंजूरी'
रिपोर्ट के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2024-25 में 710 स्कूल भवनों को बड़े पैमाने पर मरम्मत की जरूरत के रूप में चिह्नित किया गया, जिसके लिए 79.24 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे. जबकि चालू वित्तीय वर्ष में ऐसे 2,000 और असुरक्षित स्कूलों को सूचीबद्ध किया गया है, जिनकी मरम्मत के लिए 174.97 करोड़ रुपये का अलग बजट घोषित हुआ है. हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त विभाग ने अभी तक अधिकांश धनराशि को मंजूरी ही नहीं दी है, जिससे प्रशासनिक देरी और बजट क्रियान्वयन पर सवाल उठ रहे हैं.
रिपोर्ट से पता चला कि 2024-25 और 2025-26 में शिक्षा विभाग के जोखिम मूल्यांकन में झालावाड़ जिले में 83 बिल्डिंग को खतरनाक बताया था. शुक्रवार को झालावाड़ के पिपलोदी गांव में सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय की छत का एक हिस्सा सुबह की प्रार्थना के दौरान ढह गया. इस हादसे में सात बच्चों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए.
यह भी पढ़ें: 'मेरे दो ही बच्चे थे... दोनों चले गए, अब आंगन सूना है...' दहाड़ें मारकर बिलखती रही मां, झालावाड़ हादसे की दर्दनाक कहानी

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










