
राजस्थान में टिकट बंटवारे से राहुल गांधी नाराज, समर्थकों के लिए अशोक गहलोत सबसे बेपरवाह
AajTak
राजस्थान कांग्रेस में अशोक गहलोत ने ऐसी बाड़बंदी कर रखी है कि उनकी मर्जी के बगैर किसी को टिकट न मिल सके. गांधी परिवार के पास अब एक ही विकल्प बचता है, वो चाहें तो राजस्थान को भी पंजाब बना दें. आम आदमी पार्टी की तरह बीजेपी तो पहले से ही घात लगाकर बैठी हुई है.
राजस्थान में कांग्रेस आलाकमान के लिए सब कुछ आउट ऑफ कंट्रोल हो चुका है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तो पहले भी अशोक गहलोत के हाथ का स्वाद चख चुके हैं, राहुल गांधी के सामने भी अब कोई विकल्प नहीं बचा है - राजस्थान में कांग्रेस मतलब अशोक गहलोत और कोई, ऐसा हाल हो चुका है.
अशोक गहलोत की मनमानी तो 2018 में मुख्यमंत्री बनने से पहले ही शुरू हो गयी थी, लेकिन 2020 में सचिन पायलट की बगावत के बाद बढ़ती ही गयी. और 2023 के चुनाव की तारीख आते आते राहुल गांधी ने एक बयान देकर अशोक गहलोत को खुल कर खेलना का मौका दे दिया है. राहुल गांधी ने न जाने क्या सोच कर कहा था कि राजस्थान में कांटे की टक्कर है, लेकिन अशोक गहलोत ने इसे दिल पर ले लिया है.
राजस्थान में अशोक गहलोत ने कांग्रेस के इर्द गिर्द ऐसी बाड़बंदी कर रखी है कि उनकी मर्जी के बिना लगता है, पत्ता भी नहीं हिलने वाला. अगर अभी तक ये व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद नहीं है, तो ज्यादा देर नहीं है.
अशोक गहलोत को हद में रखने की कोशिशें राहुल गांधी की तरफ से भी कोई कम नहीं हुई हैं. भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जब अशोक गहलोत मुख्यमंत्री रहते हुए कांग्रेस अध्यक्ष बनने की कोशिश कर रहे थे, तो राहुल गांधी ने साफ मना कर दिया था. जयपुर लौट कर अशोक गहलोत ने मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन को बैरंग लौटा कर राहुल गांधी को भी उनकी हदें समझा दी थी. बाद में सोनिया गांधी के दरबार में हाजिर भी हुए और माफी भी मांगी, लेकिन तभी जब राजस्थान में पूरी तरह अपना जाल बिछा दिया.
अब तो अशोक गहलोत उन नेताओं को भी टिकट दिलाना चाहते हैं जिन्होंने कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बहिष्कार का नेतृत्व किया था. जिसके लिए उनको दिल्ली मुख्यालय से नोटिस भी मिला था - और उन नेताओं को भी चुनाव लड़ना चाहते हैं जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं.
ऐसा लगता है, जैसे अशोक गहलोत चुनाव नतीजे आने से पहले ही पक्का बंदोबस्त कर देना चाहते हैं कि चुनाव नतीजे जो भी हों, राजस्थान कांग्रेस उनकी मुट्ठी में ही बनी रहे - और आलाकमान चाह कर भी कुछ न कर पाये.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










