
राजस्थान में इस बार 0.9% मतदान ज्यादा... सत्ता बदलेगी या रिवाज? क्या कहता है 20 साल का वोटिंग ट्रेंड
AajTak
राजस्थान में विधानसभा चुनाव की वोटिंग हो गई है. कुल 199 सीटों पर 74 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है. राज्य में सबसे ज्यादा जैसलमेर में 82.32 प्रतिशत मतदान हुआ है. सबसे कम मतदान पाली में 65.12 प्रतिशत मतदान हुआ है. राज्य में 51,000 से ज्यादा पोलिंग बूथ बनाए गए थे. सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ और शाम 6 बजे समाप्त हुआ. वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी. चुनाव आयोग ने इस बार प्रत्येक सीट पर कम से कम 75 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा था.
राजस्थान में विधानसभा चुनाव की 199 सीटों पर वोटिंग हो गई है. चुनाव आयोग के मुताबिक, राज्य में कुल 74.96 प्रतिशत वोटिंग हुई है. राज्य में शनिवार को 74.13 प्रतिशत वोटिंग हुई. जबकि 0.83 प्रतिशत वोटिंग डाक मतपत्र और घरेलू मतदान के जरिए हुई है. 2018 के चुनाव में राजस्थान में 74.06 प्रतिशत मतदान हुआ था. यानी इस बार चुनाव में 0.9 प्रतिशत मतदान ज्यादा हुआ है. ऐसे में राज्य के वोटिंग ट्रेंड को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.
बताते चलें कि राजस्थान में हर पांच साल में सरकार बदलने का रिवाज चला रहा है. इसके साथ ही पिछले 20 साल का वोटिंग ट्रेंड यह भी कहता है कि जब भी मतदान प्रतिशत घटा है तो इसका सीधा लाभ कांग्रेस को मिला है, जबकि मतदान प्रतिशत बढ़ने का फायदा बीजेपी को मिला है. इस बार चुनाव में 5.25 वोटर्स थे और 1863 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे. अब 3 दिसंबर को नतीजे आएंगे, तब पता चल सकेगा कि राजस्थान में रिवाज कायम रहता है या गहलोत सरकार परंपरा को तोड़ पाती है?
'कुल 199 सीटों पर मतदान हुआ'
बताते चलें कि राजस्थान में कुल 200 सीटें हैं, लेकिन वोटिंग 199 सीटों पर हुई है. राज्य में 2013 और 2018 में भी 199 सीटों पर मतदान हुआ था. इस साल चुनाव के बीच श्रीगंगानगर जिले की करणपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कूनर (75 साल) का निधन हो गया. ऐसे में चुनाव आयोग ने मतदान स्थगित कर दिया था. कूनर ने 4 नंववर को नामांकन भरा था. अब यहां उपचुनाव कराए जाएंगे. गुरमीत सिंह वर्तमान में करणपुर से कांग्रेस विधायक भी थे. उन्होंने 2018 में निर्दलीय चुनाव जीता था और मंत्री बने थे.
'इस बार सबसे ज्यादा जैसलमेर में वोटिंग'
इस बार राजस्थान में सबसे ज्यादा जैसलमेर में 82.32 प्रतिशत मतदान हुआ है. उसके बाद प्रतापगढ़ में 82.07%, बांसवाड़ा में 81.36% और हनुमानगढ़ में 81.30 प्रतिशत वोटिंग हुई. राज्य में सबसे कम मतदान पाली में 65.12 प्रतिशत हुआ है. उसके बाद सिरोही में 66.62%, करौली में 68.38%, जालोर में 69.56 % और सवाई माधोपुर में 69.91 % वोटिंग हुई है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








