
राजस्थान: बेरोजगारी ने ली युवक की जान! नौकरी नहीं मिली तो छोड़ा खाना-पीना, डिप्रेशन में हुई मौत
AajTak
मामले में पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों ने पुलिस को कोई भी तहरीर नहीं दी है. हालांकि पुलिस ने खुद इस मामले में जांच शुरू कर दी है. वहीं सोशल मीडिया पर एक सुसाइड नोट भी वायरल हो रहा है, जोकि बताया जा रहा है कि मृतक ने ही लिखा है.
सरकारें लाखों बेरोजगार (Unemployment) युवाओं को रोजगार देने के दावे कर रही है, लेकिन राजस्थान (Rajasthan) के धौलपुर (Dholpur) जिले में एक आत्महत्या की घटना ने सरकार के दावों की पोल खोलकर रख दी है. दरअसल, एक बेरोजगार युवक ने सरकारी नौकरी नहीं लगने से आहत होकर आत्महत्या (Suicide) कर ली. जानकारी के मुताबिक युवक पटवारी परीक्षा में फेल हो गया था. आत्महत्या करने से पहले युवक ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम सुसाइड नोट भी लिखा है. जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित अन्य पूर्व मंत्री कालीचरण सर्राफ, राजेंद्र राठौड़ को दोषी ठहराया गया है. हालांकि आजतक इस बात की पुष्टि नहीं करता है कि यह सुसाइड नोट आत्महत्या करने वाले युवक ने ही लिखा है. वहीं इस मामले में परिजनों की ओर से भी पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










