
राजस्थान: पिता ने कन्यादान में दिए 75 लाख, बेटी ने गर्ल्स हॉस्टल बनवाने के लिए कर दिए दान
AajTak
बेटी ने अपने पिता से शादी में मिलने वाली 75 लाख रुपये की रकम को गर्ल्स हॉस्टल के लिए डोनेट करवा दिया. पिता ने भी खुशी-खुशी बेटी की यह बात मानकर उसकी ख्वाहिश पूरी कर समाज के सामने एक बड़ी मिसाल पेश की है. बेटी और पिता के इस कदम हर तरफ चर्चा हो रही है.
राजस्थान के बाड़मेर में एक शादी बेहद चर्चा का विषय बनी हुई है. यहां पर एक बेटी ने अपने पिता से शादी में मिलने वाली 75 लाख रुपये की रकम को गर्ल्स हॉस्टल के लिए डोनेट कर दिया. पिता ने भी खुशी-खुशी बेटी की यह बात मानकर उसकी ख्वाहिश पूरी कर समाज के सामने एक बड़ी मिसाल पेश की है. बेटी और पिता के इस कदम हर तरफ चर्चा हो रही है. बता दें, अंजलि के इस कदम के पीछे उनके संघर्ष की एक बड़ी कहानी है. अंजली ने बताया कि 12वीं क्लास पास करने के बाद जब वो आगे पढ़ना चाहती थी तो उनके समाज के लोगों ने उन्हें ताने देने शुरू कर दिए और कहा कि पढ़ लिखकर कौन सी कलेक्टर या एसपी बन जाओगी. अंजली बाड़मेर जिले के कानोड़ गांव की रहने वाली हैं और वो जिस समाज से आती हैं, वहां पर लड़कियों का पढ़ना लिखना बहुत ही कम संभव हो पाता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










