
राजस्थान: गांवों के हर घर में सर्दी-खांसी के मरीज, लोग झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज कराने को मजबूर
AajTak
राजस्थान के करौली जिले के भोपुर गांव में न ही डॉक्टर है, न ही स्वास्थ्य केंद्र और न ही टेस्टिंग सेंटर. जो लोग जा सकते हैं वो 10 किलोमीटर दूर जाकर टेस्ट करवा लेते हैं. लेकिन ज्यादातर लोग झोलाछाप डॉक्टर से इलाज कराने को मजबूर हैं.
देश में कोरोना संक्रमण अब और ज्यादा डराने लगा है. कारण है कि अब ये गांव में भी फैलता जा रहा है. उससे भी ज्यादा चिंता की बात ये है कि गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं सिर्फ नाम भर की हैं. सर्दी-खांसी है और कोरोना की जांच कराना है तो उसके लिए भी कई किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है. ऐसी ही कुछ हालत राजस्थान के करौली जिले में पड़ने वाले भोपुर गांव की है. भोपुर इस वक्त कोरोना महामारी से बुरी तरह जूझ रहा है. सिर्फ भोपुर ही नहीं बल्कि उसके आसपास के सैजानपुर, भादोपुर और नेसुरा समेत 10 गांवों की हालत भी कुछ ऐसी ही है. इन गांव वालों की सुनने वाला यहां कोई नहीं है.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










