
राजस्थान के सीकर में बड़ा हादसा; ट्रक से टकराई कार, पांच दोस्तों की मौत, दर्शन करने जा रहे थे सालासर धाम
AajTak
राजस्थान के सीकर में रोड एक्सीडेंट में पांच दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि एक युवक के घर में बेटे का जन्म हुआ था. इसी वजह से वह खाटूश्याम जा रहा था. रास्ते में युवक की कार ट्रक से टकरा गई. बताया जा रहा है कि सभी कार में जश्न मनाते हुए वीडियो भी बनाया, उसी दौरान ये हादसा हो गया. सभी मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे.
राजस्थान के सीकर में बड़ा हादसा हो गया है. यहां फतेहपुर के पास कार और ट्रक की टक्कर हो गई. इस हादसे में फतेहाबाद के गांव भूथनकलां के रहने वाले 5 दोस्तों की मौत हो गई. घटना के बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए. पुलिस मामले की जांच कर रही है. हादसे से पहले पांचों दोस्त जश्न मना रहे थे, इसका एक वीडियो भी सामने आया है.
जानकारी के अनुसार, अजय नाम का युवक अपने दोस्त संदीप, मोहन, संदीप ढाका और अमित के साथ कार से निकला था. अजय के घर में बेटा हुआ था, इसी को लेकर वह सालासर धाम और खाटू श्याम जा रहा था. सभी दोस्त भूथनकलां के रहने वाले थे.
गांव के राम सिंह ने बताया कि करीब सवा महीने पहले अजय के यहां बेटा हुआ था. इसकी खुशी में अजय अपने दोस्तों के साथ सालासर धाम और खाटू श्याम के लिए गया था. उसके साथ उसके चार दोस्त भी गए थे. यह सभी कार में सवार थे. रास्ते में सीकर के फतेहपुर इलाके में ओवरटेकिंग के दौरान सामने से आ रहे ट्रक से कार टकरा गई.
पांच युवकों की मौत के बाद गांव में पसरा मातम
इस हादसे में सभी पांचों दोस्तों की मौत हो गई. इनकी मौत से गांव में मातम पसर गया है. रास्ते में गाड़ी में सभी ने वीडियो भी बनाया. अजय ने वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था. अजय के साथ गए मोहन की शादी 6 महीने पहले हुई थी. अन्य तीन दोस्त अविवाहित थे. गांव के पांच युवाओं की मौत से मातम पसरा हुआ है. गांव में सोमवार देर शाम सभी का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








