
राजस्थान-केरल ने पेट्रोल-डीजल पर घटाया वैट, चुनावी मौसम में बीजेपी शासित राज्यों पर बढ़ा दबाव?
AajTak
शनिवार को केंद्र सरकार की तरफ से बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटा दी गई. इस फैसले के बाद राजस्थान और केरल में वैट कटौती का भी ऐलान हुआ. लेकिन बीजेपी शासित राज्य इस मामले में शांत दिखाई पड़े.
शनिवार को केंद्र सरकार की तरफ से बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटा दी गई. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ये ऐलान किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे जनता के हित वाला फैसला बताया. वित्त मंत्री ने बताया कि सरकार के इस कदम से पेट्रोल की कीमत में 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 7 रुपये प्रति लीटर की कमी आएगी. लेकिन इस फैसले के बाद अब गेंद राज्यों के पाले में आ गई है. उन पर पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने का दबाव बढ़ गया है.
उस दबाव को देखते हुए केंद्र सरकार के फैसले के तुरंत बाद केरल और राजस्थान ने पेट्रोल-डीजल पर वैट घटा दिया. केरल सरकार ने पेट्रोल पर 2.41 रुपए प्रति लीटर वैट कटौती की तो वहीं डीजल पर 1.36 रुपए प्रति लीटर वैट कम किया. ऐसे में वहां पर पेट्रोल 11.91 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो गया. इसी तरह राजस्थान सरकार ने भी केंद्र के फैसले के बाद जनता को डबल राहत देने का काम किया.
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी ट्वीट कर अपने फैसले के बारे में बताया. उन्होंने लिखा कि केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में की गई एक्साइज कटौती से राज्य सरकार का पेट्रोल पर 2.48 रुपये प्रति लीटर एवं डीजल पर 1.16 रुपये प्रति लीटर वैट भी कम होगा. इससे प्रदेश में पेट्रोल 10.48 रुपये एवं डीजल 7.16 रुपये प्रति लीटर सस्ता होगा. इससे राज्य को करीब 1200 करोड़ रुपये प्रति वर्ष की राजस्व हानि होगी एवं आमजन को इसका लाभ मिल सकेगा. पूर्व में दो बार की गई वैट की कमी से राज्य को 6300 करोड़ रुपये की राजस्व हानि हुई थी. आज की कटौती को जोड़कर राज्य को करीब 7500 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष की राजस्व हानि होगी.
ऐसे में लेफ्ट और कांग्रेस शासित राज्य ने वैट कटौती कर बड़ा दांव चल दिया है. लेकिन अभी तक किसी भी बीजेपी शासित राज्य ने वैट कटौती का ऐलान नहीं किया. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तरफ से ये जरूर कहा गया कि उनकी सरकार ने पहले ही वैट कम कर दिया था, लेकिन इस बार जनता को ज्यादा राहत नहीं दी जा रही.
वैसे उत्तराखंड को अगर छोड़ भी दिया जाए तो कई ऐसे भी राज्य हैं जहां पर कुछ ही महीनों बाद चुनाव होने जा रहे हैं. सबसे बड़ा राज्य तो गुजरात ही है जहां पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है. गुजरात के अलावा हिमाचल प्रदेश में भी चुनाव नजदीक हैं. वहां तो महंगाई की वजह से पहले ही बीजेपी उपचुनाव हार चुकी है. ऐसे में अब पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम भी नई चुनौती पेश कर सकते हैं.
दक्षिण में चले जाएं तो कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव आने वाले हैं. मुख्यमंत्री बदलकर वहां पर बीजेपी हाईकमान पहले ही बड़ा संकेत दे चुकी है. लेकिन लगातार जारी अंदरूनी कलह की वजह से जमीन पर स्थिति असहज चल रही है. ऐसे में महंगाई जैसे मुद्दे ने वहां पर राज्य सरकार की मुसीबत को और ज्यादा बढ़ाने का काम किया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










