
राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार का एक्शन, कांग्रेस की इस योजना को किया बंद
AajTak
कांग्रेस की राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्नशिप योजना के तहत लोगों को सरकारी पैसे पर गहलोत सरकार और कांग्रेस की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए हर जिले में नियुक्त किया गया था. इनकी संख्या लगभग दस हजार बताई जा रही है.
राजस्थान की नई बीजेपी सरकार ने राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्नशिप योजना को रद्द कर दिया है. इस योजना को 2021 में राज्य की तत्कालीन कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार ने शुरू किया था, जिसके तहत
रिपोर्ट के मुताबिक, इस योजना के तहत लोगों को सरकारी पैसे पर गहलोत सरकार और कांग्रेस की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए हर जिले में नियुक्त किया गया था. इनकी संख्या लगभग दस हजार बताई जा रही है. इस योजना को 31 दिसंबर 2023 से रद्द कर दिया जाएगा.
क्या है योजना?
राजस्थान की गहलोत सरकार ने इस योजना को 2021 में शुरू किया था. इसके तहत योग्य लोगों को सरकार के साथ छह महीने की इंटर्नशिप करने का मौका मिलता था. इंटर्नशिप के बाद राजीव गांधी युवा मित्र प्रमाण पत्र दिया जाता था. इंटर्नशिप की अवधि उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर हर छह महीने में बढ़ाई जाती थी. इंटर्नशिप की अधिकतम अवधि दो साल होती थी.
आर्थिक एवं सांख्यिकीय विभाग के मुताबिक, इस योजना का उद्देश्य घर-घर जाकर लोगों को सरकारी सेवाओं के बारे में जागरूक करना था. इस योजना से लगभग पचास हजार युवा जुड़े हुए थे, जिन्हें दस हजार रुपये तक स्टाइपैंड मिलता था.
इससे पहले कांग्रेस ने आरोप लगाए थे कि राज्य की बीजेपी सरकार पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर देगी. इस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा था कि कांग्रेस के लोग कह रहे हैं कि हमारा काम, हमारी योजनाएं...मैं आपको बताना चाहता हूं कि हम इनमें से कोई भी योजनाएं बंद नहीं करेंगे'. मुख्यमंत्री ने कहा था कि सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दवाएं उपलब्ध करायी जाती रहेंगी और आवश्यक दवाओं की संख्या भी बढ़ाई जाएगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










