
राजस्थानः सीएम की जनसभा के दौरान आया हॉर्ट अटैक, संचालन कर रहे यूथ कांग्रेस नेता की मौत
AajTak
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यक्रम में पहुंचने से कुछ ही समय पहले माइक पर बोलते-बोलते युवक कांग्रेस के नेता मोहब्बत सिंह को अचानक दिल का दौरा पड़ गया.
राजस्थान की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए प्रचार के दौरान मंगलवार को एक नेता की मौत हो गई. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यक्रम में मंच संचालन कर रहे यूथ कांग्रेस के नेता को हॉर्ट अटैक आया. हॉर्ट अटैक से यूथ कांग्रेस के नेता का निधन हो गया. दिवंगत नेता को जिस समय हॉर्ट अटैक आया, उस समय वे माइक पर बोल रहे थे. यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी रहे और कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता श्री मोहब्बत सिंह जोकि धरियावद उपचुनाव में जिम्मेदारीपूर्वक अपनी भूमिका निभा रहे थे, उनके असामयिक निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर शोकाकुल परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दें एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










