
राजस्थानः 'मैं अकेला कांग्रेस में नहीं आया था, बाकियों की भी व्यवस्था हो', कहते हुए मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने लौटाई गाड़ी
AajTak
राजस्थान कांग्रेस में आपसी कलह थमने का नाम नहीं ले रही है. पदों की मारामारी के बीच कांग्रेसी आपस में खींचतान कर रहे हैं. मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने कार वापस कर दी है. अब उनका कहना है कि वे पार्टी में अकेले नहीं शामिल हुए थे. अन्य कुछ लोग भी हैं.
राजस्थान कांग्रेस में अंदरूनी झगड़ा ख़त्म होने का नाम नहीं ले रहा है. पायलट और गहलोत गुट में मंत्रिमंडल के बंटवारे के बाद अब बहुजन समाज पार्टी से कांग्रेस में आए मंत्री और विधायकों ने मोर्चा खोल दिया है. बहुजन समाज पार्टी से कांग्रेस में आए सैनिक कल्याण राज्यमंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने सरकारी गाड़ी लौटा दी है. उन्होंने पदभार भी ग्रहण नहीं किया है. गुढ़ा का कहना है कि वह छह लोगों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए थे. ऐसे में अकेले मंत्री नहीं बनेंगे. बाक़ी के पांच लोगों की भी व्यवस्था कांग्रेस करे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










