
राजस्थानः दलित ने हैंडपंप छू लिया तो दबंगों ने दी खौफनाक 'सजा', पीट-पीटकर मार डाला
AajTak
राजस्थान में छुआछूत की बुराई ने एक दलित व्यक्ति की जान ले ली. यहां हैंडपंप से पानी भरने को लेकर एक व्यक्ति के साथ दबंगों ने जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस ने नामजद 3 आरोपियों को पकड़ लिया है. अन्य की तलाश की जा रही है. घटना के विरोध में लोगों ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर प्रदर्शन कर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की.
राजस्थान के जोधपुर में पानी को लेकर हुए विवाद में कुछ युवकों ने दलित व्यक्ति की हत्या कर दी. इस घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है, वहीं अन्य की तलाश की जा रही है. यह वारदात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह नगर के सूरसागर थाना क्षेत्र स्थित भोमिया जी की घाटी में हुई है.
जानकारी के अनुसार, जोधपुर के सूरसागर थाना क्षेत्र स्थित भोमिया जी की घाटी में पानी के विवाद में कुछ युवकों ने 46 वर्षीय किशनलाल भील को बुरी तरह पीट दिया. इसके बाद आरोपियों ने घायल किशनलाल को अस्पताल ले जाने से भी रोका.
किशनलाल के परिजन के घटना की सूचना पुलिस को दी. रात को पुलिस पहुंची, तब जाकर किशनलाल को अस्पताल ले जाया गया, जहां सुबह उसने दम तोड़ दिया.
इस घटना को लेकर थानाधिकारी डॉ. गौतम डोटासरा ने बताया कि परिजनों की शिकायत मिलने के बाद रात को ही पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. अन्य की तलाश की जा रही है.
घटना के बाद भील समाज के लोग मोर्चरी के सामने इस बात की मांग को लेकर बैठ गए कि बाकी आरोपियों को भी जल्द अरेस्ट किया जाए. फिलहाल पोस्टमार्टम प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है. पुलिस के अधिकारी भी मोर्चरी पर मौजूद हैं.
मृतक के भाई ने कहा- हैंडपंप से दबंग नहीं भरने देते हैं पानी

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








