
राजपूतों की नाराजगी और परिवारवाद के आरोपों में घिरी भाजपा, जानें क्या बोले राजनाथ सिंह के छोटे बेटे नीरज सिंह
AajTak
नीरज सिंह ने कहा कि जो लोग हम लोगों पर परिवारवाद का आरोप लगाते हैं, दरअसल पैदा होते ही प्रधानमंत्री का पद और अध्यक्ष का पद का दावेदार होना, परिवारवाद है, ना कि 15 साल 20 साल तक संगठन के अलग-अलग पदों पर काम करके पार्टी के पद पर पहुंचना कोई परिवारवाद होता है.
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चल रहे राजपूतों के विरोध को राजनाथ सिंह के छोटे बेटे और बीजेपी नेता नीरज सिंह ने विपक्ष की साजिश कर दिया है. उन्होंने आजतक से खास बातचीत में कहा कि यह विरोध कहीं नहीं टिकेगा, यह विपक्ष के कुछ लोगों के द्वारा की गई साजिश है जिसको हवा दी जा रही है लेकिन जमीनी स्तर पर ऐसा कोई विरोध नहीं है.
गुस्से की वजह राजपूत नेतृत्व को दबाए जाने के सवाल पर नीरज सिंह ने कहा कि देश के रक्षा मंत्री का पद इस जाति के पास है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद इस जाति के पास है. हालांकि यह दोनों बड़े नेता कभी जात-पात की राजनीति नहीं करते, लेकिन जनता और बिरादरी दोनों समझदार है, उन्हें मालूम है कि एक साजिश रची जा रही है और वह उसे सफल नहीं होने देंगे.
नीरज सिंह ने कहा कि जो लोग हम लोगों पर परिवारवाद का आरोप लगाते हैं, दरअसल पैदा होते ही प्रधानमंत्री का पद और अध्यक्ष का पद का दावेदार होना, परिवारवाद है, ना कि 15 साल 20 साल तक संगठन के अलग-अलग पदों पर काम करके पार्टी के पद पर पहुंचना कोई परिवारवाद होता है. हम लोग पार्टी के लिए कई सालों से और संगठन के कई पदों पर काम कर रहे हैं. मेरे पिता ने आज तक कभी ना मेरे लिए, ना ही अपने परिवार के लिए कभी किसी से कुछ कहा या मांगा है.
उनके मुताबिक इस बार लखनऊ में राजनाथ सिंह के लिए नारा है कि 5 लाख पार यानी 5 लाख से ज्यादा के अंतर से चुनाव जीतना है. पिता की चुनावी कमान नीरज सिंह ने लखनऊ में संभाल रखी है. लगातार लखनऊ में चुनाव प्रचार कर रहे हैं और दावा है कि लखनऊ में बड़े-बड़े काम राजनाथ सिंह के सांसद रहते हुआ है. नीरज सिंह ने कहा कि राजनाथ सिंह ने अपने वक्त में लखनऊ में रिंग रोड का जाल बिछा दिया है. कई फ्लाईओवर बनाए, लखनऊ के सभी रेलवे स्टेशन आधुनिक बनाए गए हैं और एयरपोर्ट का नया टर्मिनल चालू हो गया है. ऐसे में लखनऊ मेट्रो शहरों को टक्कर दे रहा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










