
राजपाल यादव को नहीं मिली बेल, तिहाड़ जेल में ही रहेंगे, सोमवार को होगी जमानत याचिका पर सुनवाई
ABP News
Rajpal Yadav Bail: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में जमानत नहीं मिल पाई है. दिल्ली हाईकोर्ट अब इस मामले की सुनवाई 16 फरवरी यानी सोमवाक को करेगा.
दिल्ली हाई कोर्ट ने एक्टर राजपाल यादव की जमानत याचिका को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया है. इस जमानत याचिका मामले में अब दिल्ली हाई कोर्ट 16 फरवरी को सुनवाई करेगा.
अभिनेता राजपाल यादव के वकील ने कोर्ट को बताया कि उन्होंने अपने मुवक्किल से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी. उन्होंने जानकारी दी कि जमानत अर्जी दाखिल कर दी गई है और दूसरे पक्ष को जवाब देने का समय देने का अनुरोध किया है. साथ ही मामले को सोमवार तक टालने की मांग भी की है. अभिनेता के वकील ने ये भी कहा कि वो तब तक अपनी आगे की दलीलों के साथ अदालत में उपस्थित होंगे.
The bail hearing of actor Rajpal Yadav will now be taken up on Monday, 16th February.Counsel for Yadav submitted that he tried contacting his client but was unable to reach him. He informed the court that a bail application had been filed and requested that the other side be…













